Ranchi : कांग्रेस नेत्री अंबा प्रसाद को धमकी, अवैध खनन पर उठाई आवाज तो आया माफिया का जवाब

  • पूर्व विधायक ने आंध्र प्रदेश के सांसद के भाई पर लगाया धमकी का आरोप, कहा- पुलिस और प्रशासन कर रहे संरक्षण
  • अंबा का आरोप – “सरकार हमारी है, फिर भी हम असुरक्षित हैं”

रांची : कांग्रेस की पूर्व विधायक और राष्ट्रीय सचिव अंबा प्रसाद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर झारखंड में हो रहे अवैध खनन को लेकर बड़ा खुलासा किया। उन्होंने आंध्र प्रदेश के एक सांसद सीएम रमेश के भाई पर उन्हें धमकी देने का आरोप लगाया। अंबा ने कहा कि संबंधित कंपनी को लीज मिली है और विरोध करने पर उन्हें धमकाया जा रहा है। उन्होंने केरेडारी थाने में शिकायत दर्ज कराई है और धमकी से जुड़ा ऑडियो-वीडियो भी सार्वजनिक किया। अंबा ने कहा कि झारखंड में लंबे समय से खनिजों की लूट चल रही है, और जब उनके माता-पिता ने इसका विरोध किया, तो उन्हें जेल भेज दिया गया था।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: स्वतंत्रता सेनानी पंडित नोखे लाल मिश्रा की 59वीं पुण्यतिथि पर गरीबों के बीच भोजन वितरण

खनन माफिया के खिलाफ बोलने पर मिली धमकी, शिकायत के साथ सबूत भी पेश किए

अंबा प्रसाद ने प्रशासन और पुलिस पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि जब वह अवैध खनन के खिलाफ बोलती हैं, तो उनके घर पर 400 से ज्यादा पुलिसकर्मी भेज दिए जाते हैं और उनके ड्राइवर को साथ ले जाया जाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि कहीं न कहीं प्रशासन और माफियाओं का गठजोड़ है और सच्चाई मुख्यमंत्री तक नहीं पहुंचने दी जा रही। अंबा ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि झामुमो-कांग्रेस सरकार में रहते हुए भी उन्हें धमकियां झेलनी पड़ रही हैं।

Spread the love

Related Posts

Bahragora : शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि पर झामुमो नेताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

बहरागोड़ा : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) प्रखंड कमेटी की ओर से प्रखंड अध्यक्ष असित मिश्रा की अध्यक्षता में दिशोम गुरु व पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि को श्रद्धापूर्वक…

Spread the love

Bahragora : केंद्र सरकार की कॉर्पोरेटपरस्त नीतियों के खिलाफ भड़का जनाक्रोश: 10 अगस्त को ‘जेल भरो अभियान’ से आर-पार की जंग लड़ेगी सीपीआई(एम)

बहरागोड़ा : नेताजी शिशु उद्यान परिसर में रविवार को साधन नायक की अध्यक्षता में आयोजित सीपीआई(एम) की समीक्षा बैठक में आगामी 10 अगस्त के जिला स्तरीय ‘जेल भरो अभियान’ को…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time