Ranchi : मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का SIR पर प्रहार, कहा- झारखंड पर थोपना आसान नहीं

  • स्वास्थ्य मंत्री ने चुनाव आयोग और विपक्ष पर साधा निशाना
  • अंसारी ने मीडिया को चेताया और राहुल गांधी के समर्थन की अपील की

राँची : बिहार के बाद अब चुनाव आयोग झारखंड में भी स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) लागू करने की तैयारी कर रहा है। इसकी घोषणा होते ही राज्य की राजनीति गरमा गई है। झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने इस मुद्दे पर कड़ा विरोध जताते हुए कहा कि किसी भी कीमत पर झारखंड में एसआईआर लागू नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर आरोप लगाया कि वह विकास की बात नहीं करती, बल्कि लोगों के नाम मतदाता सूची से काटने का षड्यंत्र करती है। उन्होंने बिहार का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां एसआईआर के तहत 65 लाख लोगों का नाम सूची से हटा दिया गया, जबकि सभी को वोट देने का अधिकार है। अंसारी ने सवाल उठाया कि आखिर किसने चुनाव आयोग को यह पावर दिया कि झारखंड में एसआईआर लागू करे।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : BSNL ब्रॉडबैंड संवेदकों का जीएम कार्यालय पर घेराव

चुनाव आयोग की तैयारी पर राज्य की राजनीति गरमाई

स्वास्थ्य मंत्री ने मीडिया को भी आड़े हाथों लिया और चेतावनी भरे लहजे में कहा कि अगर झारखंड में एसआईआर लागू हुआ तो मीडिया पर भी कार्रवाई हो सकती है। उन्होंने व्यंग्य करते हुए कहा, “आप लोग चल दिए जाएंगे लंदन।” अंसारी ने मीडिया से राहुल गांधी का समर्थन करने की अपील भी की। उन्होंने दोहराया कि झारखंड में विकास की बात होनी चाहिए, न कि नाम काटने की। उन्होंने स्पष्ट कहा कि झारखंड पर कुछ थोपना इतना आसान नहीं है और सरकार जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए हर स्तर पर लड़ाई लड़ेगी।


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : मारपीट के आरोप पर विधायक संजीव सरदार का पलटवार, बोले-अधिकारियों से सिर्फ जानकारी ली, मारपीट का आरोप बेबुनियाद

जमशेदपुर : पोटका विधायक संजीव सरदार ने स्वर्णरेखा परियोजना के कार्यपालक अभियंता और एसडीओ के साथ कथित मारपीट के आरोपों को खारिज किया है। विधायक ने कहा कि उन्होंने विभागीय…

Spread the love

Jamshedpur : बाबूलाल मरांडी का कांग्रेस पर हमला, बोले- आंदोलन के जरिए देश में अराजकता फैलाने की हो रही कोशिश

 कांग्रेस की रणनीति पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर वोट चोरी के आरोपों को बताया राजनीतिक हथकंडा जमशेदपुर : झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time