Ranchi: उरंगढा नदी पर पुल निर्माण के दौरान विस्फोट, पत्थर छिटकने से महिला घायल

मुरी:  मुरी-उरंगढा नदी पर पुल निर्माण के दौरान पत्थर तोड़ने के लिए किए गए विस्फोट से खेतों में धान काट रही महिलाओं में अचानक अफरा-तफरी मच गई। महिलाओं ने अपनी जान बचाने के लिए तुरंत दूरी बनाई।

इस दौरान एक महिला को पीठ में चोट लगी। महिला को तत्काल प्राथमिक उपचार दिया गया। महिला और अन्य ग्रामीणों ने बताया कि विस्फोट से बड़े-बड़े पत्थर खेतों में गिर गए। यदि सूचित किया जाता, तो वे सुरक्षित स्थान पर खड़े हो जाते।

मुरी-ओपी क्षेत्र में बन रहे पुल के पास खेतों में विस्फोट के दौरान सुरक्षा इंतजाम और पूर्व सूचना की कमी पर खेत के मालिक हरिहर महतो ने निर्माण कर्मचारियों को जिम्मेदार ठहराया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि विस्फोट के कारण बगल में मौजूद रेलवे पुल को भी खतरा पैदा हुआ। रेल गाड़ियों के आवागमन में संभावित जोखिम देखा गया। ग्रामीण प्रशासन से मांग कर रहे हैं कि भविष्य में विस्फोट से पहले स्थानीय लोगों को पूरी जानकारी दी जाए और सुरक्षा उपाय किए जाएं।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Jamshedpur: बिना ढकन के खुले पड़े बड़े नाले में गिरा बच्चा, नेता और कार्यकर्ताओं ने समय पर बचाया

Spread the love

Related Posts

Bahragora : सड़क दुर्घटना में बाइक सवार शिक्षक घायल, हालत नाजुक, बारीपदा रेफर

बहरागोड़ा : राष्ट्रीय राजमार्ग 49 पर माटिहाना फ्लाईओवर के पास शुक्रवार सुबह रफ्तार का नया तांडव देखने को मिला, जहाँ एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार शिक्षक को जोरदार टक्कर…

Spread the love

Gua : मेघाहातुबुरु खदान में एनडीआरएफ की मॉक ड्रिल, 100 फीट गहरी खाई से किया सफल रेस्क्यू

गुवा : सेल की मेघाहातुबुरु लौह अयस्क खदान में शनिवार को राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की 9वीं बटालियन, पटना द्वारा आपदा प्रबंधन को लेकर एक व्यापक मॉक ड्रिल का…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time