Jamshedpur : कारा सुरक्षा एवं उत्पाद विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित, दिए गए दिशा-निर्देश

 

जमशेदपुर :  उपायुक्त अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार समाहरणालय सभागार में कारा सुरक्षा एवं उत्पाद विभाग की समीक्षा बैठक  की गई। एडीएम लॉ एंड ऑर्डर  अनिकेत सचान की अध्यक्षता में  बैठक हुई । इसमें  घाघीडीह कारा, साकची कारा, घाटशिला उप कारा में सुरक्षा व्यवस्था एवं कारा में स्थित सेल, अस्पताल, वॉच टावर, पेयजल आपूर्ति आदि आधारभूत सुविधा की आवश्यक मरम्मति एवं जीर्णोद्धार कार्य की समीक्षा की गई। बैठक में रेलवे कोर्ट जमशेदपुर में बंदियों के रखने हेतु कोर्ट हाजत बनाने पर भी चर्चा की गई।

पेयजल की समुचित व्यवस्था किये जाने का निर्देश

गर्मी के मौसम को देखते हुए केंद्रीय कारा घाघीडीह, मंडल कारा साकची, उप कारा घाटशिला में पेयजल की समुचित व्यवस्था किये जाने का निर्देश दिया गया। साथ ही बंदियों के लिए प्रशिक्षण व अन्य प्रशिक्षण कार्यक्रम से जोड़ने पर विचार किया गया। सुरक्षात्मक दृष्टिकोण से जेल में 4-जी, 5-जी जैमर लगाने, आवश्यकतानुसार वॉकी-टॉकी उपलब्ध कराने, वॉच टॉवर में पर्याप्त संख्या में सुरक्षाबलों की तैनाती, पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाने, पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था रखने का निर्देश भी दिया गया। सिक्योरिटी ऑडिट के तहत प्रशासन एवं पुलिस के पदाधिकारियों को नियमित अंतराल पर सभी कारा, उप कारा, बाल सुधार गृह, अस्पतालों के कैद वार्ड, कोर्ट हाजत का औचक निरीक्षण करने तथा रेड करने का निर्देश भी दिया गया । प्रभावी कार्रवाई के लिए सूचनातंत्र को मजबूत करने पर बल दिया । बैठक में एसडीएम धालभूम श्रीमती शताब्दी मजूमदार, एसडीएम घाटशिला श्री सुनिल चंद्रा, डीएसपी, जेल अधीक्षक समेत अन्य संबंधित विभागीय पदाधिकारी मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें : jadugora : जिला परिवहन विभाग ने ओवरलोड गिट्टी लदा हाइवा को पकड़ा, जांच के बाद छोड़ा

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : उपायुक्त ने राष्ट्रीय आयुष मिशन के तहत संचालित योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं ग्रामीण क्षेत्रों तक आयुष सेवाओं की पहुंच बढ़ाने के दिए निर्देश

जमशेदपुर : उपायुक्त राजीव रंजन की अध्यक्षता में बुधवार को जिला आयुष समिति की बैठक हुई। बैठक में राष्ट्रीय आयुष मिशन के अंतर्गत जिले में संचालित विभिन्न कार्यक्रमों एवं योजनाओं…

Spread the love

Chaibasa : पश्चिमी सिंहभूम जिले की टी-20 टीम के ऑक्शन में बाहरी खिलाड़ियों की एंट्री, स्थानीय खिलाड़ियों के अवसर पर उठा सवाल

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले में टी-20 टूर्नामेंट की संभावित तिथि 22 सितंबर रखी गई है, जबकि खिलाड़ियों का ऑक्शन 12 सितंबर को होना है। इसी बीच 9 सितंबर को…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time