Jamshedpur: मरने के बाद रितेश दान कर गए कॉर्निया, दो लोगों को मिलेगी नई रौशनी

जमशेदपुर : आज तड़के सुबह करीब 1 बजे, रौशनी जमशेदपुर की टीम ने टाटा मेन हॉस्पिटल (TMH) के क्रिटिकल केयर यूनिट (CCU) में भर्ती 48 वर्षीय स्व. रितेश कुमार सिंह की आंखों का सफलतापूर्वक कॉर्निया संग्रहण किया।

यह संवेदनशील एवं महत्वपूर्ण प्रक्रिया TMH के नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. अभिषेक और रौशनी जमशेदपुर के ऋषभ गांधी के सहयोग से संपन्न हुई।

दिवंगत रितेश कुमार सिंह के दोनों कॉर्निया को कश्यप आई बैंक भेजा गया, जहां इनका उपयोग केराटोप्लास्टी (नेत्र प्रत्यारोपण) के लिए किया जाएगा। इससे दो दृष्टिहीन व्यक्तियों को दृष्टि प्राप्त होने की संभावना है।

स्व. रितेश कुमार सिंह के परिजनों ने उनकी अंतिम इच्छा का सम्मान करते हुए नेत्रदान का निर्णय लिया। यह निर्णय न केवल दया और संवेदना का प्रतीक है, बल्कि समाज के लिए एक प्रेरणास्पद उदाहरण भी बन गया है।

रौशनी जमशेदपुर की टीम ने इस मानवता-सेवा से जुड़े निर्णय के लिए दिवंगत आत्मा को नमन किया और परिवार के प्रति गहरा आभार व्यक्त किया।

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: RTE के तहत आरक्षित सीटों की लॉटरी पूरी, 697 में से 192 अभ्यर्थी चयनित

Spread the love

Related Posts

Jadugoda : डोमजूडी में दो दिवसीय फुटबॉल टुर्नामेंट का समापन, बड़ा गोविंदपुर बीजेपी बना विजेता, उपविजेता बनी नरवा पहाड़ की कदमा फुटबॉल टीम

जादूगोड़ा : नरवापहाड़ स्थित डोमजुड़ी में वीर बयार खेरवाल सोसाइटी की ओर से आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल महाकुंभ का शनिवार को समापन हो गया. उक्त प्रतियोगिता में बड़ा गोविंदपुर बीजेपी…

Spread the love

BREAKING : हिदायतुल्लाह खान ने जान पर खतरे की आशंका जतायी, डीजीपी, जमशेदपुर एसएसपी व सरायकेला-खरसावां के एसपी को दी जानकारी

जमशेदपुर : झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता सह राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष हिदायतुल्लाह खान ने अपनी जान पर खतरे की आशंका जतायी. उन्होंने कहा कि कुछ आपराधिक प्रवृति…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *