Jadugoda : वेटरन क्रिकेट मैच में ग्रामीण एसपी की टीम ने दर्ज की शानदार जीत

  • 40 साल से ऊपर के जवानों में जोश-जज्बा बनाए रखने का प्रयास
  • अनुभवी खिलाड़ियों ने दिखाया खेल के प्रति जुनून

जादूगोड़ा : राखा क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज प्रताप सिंह की पहल पर राखा कॉपर आवासीय फुटबॉल मैदान में पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन के बीच वेटरन दोस्ताना क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। इस मैच का उद्देश्य 40 साल से ऊपर के जवानों में खेल के प्रति उत्साह और जज्बा बनाए रखना था। जमशेदपुर के ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग ने शानदार बल्लेबाजी कर खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन से वेटरन जवानों में खेल भावना जीवित रहती है और आगे भी ऐसे कार्यक्रम जारी रहेंगे। मैच ऋषव इलेवन और भोला इलेवन के बीच खेला गया, जिसमें ग्रामीण एसपी की टीम ने 31 रन से जीत दर्ज की।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : बस स्टैंड गोलचक्कर के समीप हुए हादसे में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत, मुआवजे की मांग को लेकर प्रदर्शन

ऋषव इलेवन की जीत में संजय शर्मा बने मैन ऑफ द मैच

पहली बल्लेबाजी करते हुए ग्रामीण एसपी ऋषव गर्ग की टीम ने 168 रन बनाए। जवाब में डीएसपी भोला प्रसाद की टीम केवल 137 रन ही बना सकी। इस तरह ऋषव इलेवन ने 31 रन से जीत हासिल की। मैच में संजय शर्मा को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए “मैन ऑफ द मैच” चुना गया। अम्पायर की भूमिका संदीप मिश्रा और आशीष कुमार सिंह ने निभाई, जबकि स्कोरिंग का कार्य शिवम् कुमार और कुश कुमार सिंह ने किया। इस दोस्ताना मुकाबले ने साबित किया कि उम्र बढ़ने के बावजूद खेल के प्रति जुनून और जोश बरकरार रहता है।

Spread the love

Related Posts

Gua ; सीआरपीएफ कोबरा 205 बटालियन के फुटबॉल टूर्नामेंट में एंग्री बर्ड बनी चैंपियन

गुवा : बड़ाजामदा फुटबॉल मैदान में सीआरपीएफ कोबरा 205 बटालियन द्वारा फुटबॉल टूर्नामेंट का सफल आयोजन समापन हुआ। टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में रशियन एफसी और एंग्री बर्ड टीम आमने-सामने थीं।…

Spread the love

Gua : हिमाचल प्रदेश में बेहतर प्रदर्शन करने वाले कराटे खिलाड़ियों का गुवा सेल क्लब में किया गया सम्मान

गुवा : गुवा सेल क्लब में बुधवार देर शाम लक्ष्मी मार्शल आर्ट कराटे दोजो की ओर से सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम हिमाचल प्रदेश में 1 मई…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time