S. E. Railway: खड़गपुर रेल मंडल को मिला नया वाणिज्य प्रबंधक, निशांत कुमार ने संभाली कमान

झाड़ग्राम: दक्षिण पूर्व रेलवे के खड़गपुर रेल मंडल के नए वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सह जनसंपर्क पदाधिकारी के रूप में निशांत कुमार ने 2 अप्रैल को अपना कार्यभार संभाल लिया. 2015 बैच के IRTS अधिकारी निशांत मूल रूप से पटना, बिहार के रहने वाले हैं.निशांत कुमार ने ईशान इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, कंकड़बाग, पटना से स्कूली शिक्षा प्राप्त की. इसके बाद पटना साइंस कॉलेज से इंटरमीडिएट और VIT, तमिलनाडु से B.Tech की डिग्री हासिल की. शिक्षा पूरी करने के बाद उन्होंने पुणे की एक IT कंपनी में तीन वर्ष तक काम किया.

पहले ही प्रयास में पास की UPSC परीक्षा

2015 में उन्होंने अपने पहले ही प्रयास में UPSC परीक्षा पास कर अखिल भारतीय रेलवे यातायात सेवा (IRTS) में स्थान प्राप्त किया. उनकी पहली पोस्टिंग आद्रा मंडल में सहायक वाणिज्य प्रबंधक के रूप में हुई. इसके बाद वे बंडामुंडा में क्षेत्रीय प्रबंधक और फिर रांची मंडल में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सह मुख्य जनसंपर्क अधिकारी के रूप में कार्यरत रहे.

सम्मान और उपलब्धियां

अपने कार्यकाल के दौरान निशांत कुमार को DRM (मंडल रेल प्रबंधक) और GM (महाप्रबंधक) स्तर पर कई पुरस्कार प्राप्त हुए हैं. उनके कुशल प्रबंधन और बेहतरीन कार्यों के लिए उन्हें रेल प्रशासन में सराहा गया है.निशांत कुमार को क्रिकेट और बैडमिंटन खेलों में विशेष रुचि है. इसके अलावा वे वंचित बच्चों को शिक्षा उपलब्ध कराने के सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय रूप से जुड़े रहे हैं.उन्होंने खड़गपुर रेलवे डिवीजन के निवर्तमान वरिष्ठ मंडल वाणिज्यिक प्रबंधक आलोक कृष्ण से कार्यभार ग्रहण किया.

इसे भी पढ़ें : S.E. Railway के इस मंडल ने माल लदान में स्थापित किया नया कीर्तिमान, हुई 13 करोड़ की कमाई

Spread the love

Related Posts

Jadugora : पर्यावरण चेतना केन्द्र बड़ा सिकदी में उल्लास के साथ मनाया गया बिरसा मुंडा की शहादत दिवस

जल, जंगल व जमीन बचाने के लिए बिरसा मुंडा ने किया था संघर्ष : सिदेश्वर सरदार जादूगोड़ा : पर्यावरण चेतना केन्द्र बड़ा सिकदी में बिरसा मुंडा की 126 वां शहादत…

Spread the love

Jamshedpur : झामुमो मानगो नगर समिति ने भगवान बिरसा मुंडा को शहादत दिवस पर अर्पित की श्रद्धांजलि

जमशेदपुर : झामुमो मानगो नगर की ओर से धरती आवा वीर शहिद बिरसा मुंडा जी के शहादत दिवस पर साकची एवं भुइंयाडीह में उनके मूर्ति पर फूल माला चढ़ा कर…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time