Potka: कंकड़ आरती और अभिषेक से शुरू हुआ साईं बाबा महोत्सव, भक्तों में उमड़ी आस्था की लहर

पोटका:  हाता स्थित श्री साईं मंदिर में रविवार को साईं बाबा के महोत्सव का भव्य और धार्मिक माहौल में शुभारंभ हुआ। सुबह से ही मंदिर प्रांगण श्रद्धालुओं की उपस्थिति से गुलजार रहा। सुबह 7:00 बजे कंकड़ आरती के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इसके बाद सुबह 8:00 बजे साईं बाबा का अभिषेक बड़े भव्य और श्रद्धापूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। भक्तों ने इस अवसर पर बाबा के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की और प्रसाद ग्रहण किया।

दोपहर 12:00 बजे मध्यान्ह आरती के बाद मंदिर प्रांगण से पालकी यात्रा निकाली जाएगी। इस अवसर पर भजन-कीर्तन और भोग वितरण का भी आयोजन किया गया। पूरे कार्यक्रम की जिम्मेदारी श्री श्री साईं समिति ने संभाली है।

महोत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद हैं। भक्त बाबा के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं और इस धार्मिक अवसर को अपने लिए पुण्य का अवसर मान रहे हैं।

Spread the love

Related Posts

Potka : भागवत कथा हृदय को जागृत कर मुक्ति का मार्ग दिखाती है – गोविंद दास शास्त्री

मुहुलडिहा में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, 301 कन्याएं शामिल हुईं कलश यात्रा में भक्ति, उल्लास और श्रद्धा के साथ निकली भव्य कलश यात्रा पोटका : पोटका…

Spread the love

Ramgrah : मुख्यमंत्री सपत्नीक पहुंचे रजरप्पा, मां छिन्नमस्तिका मंदिर की पूजा

रामगढ़ : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन अपनी धर्मपत्नी सह विधायक कल्पना सोरेन के साथ शनिवार को रजरप्पा के प्रसिद्ध मां छिन्नमस्तिका मंदिर पहुंचे. इस दौरान दोनों ने वहां पूजा-अर्चना की तथा…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *