सरायकेला: सरायकेला समाहरणालय में उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में चौकीदार अनुकंपा समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य जिले के मृत चौकीदारों के आश्रितों को अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति प्रदान करने के मुद्दों पर चर्चा करना था।
बैठक में प्रस्तुत दो आवेदनों और संबंधित दस्तावेजों की सावधानीपूर्वक जांच-पड़ताल के बाद समिति ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि दोनों मृत चौकीदारों के आश्रितों को नियुक्ति दी जाएगी।
सदस्यों ने इस प्रक्रिया के दौरान यह सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया कि सभी प्रकरण पूर्ण पारदर्शिता और नियमानुसार निपटाए जाएं।
उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि समिति द्वारा लिए गए निर्णयों के अनुरूप भर्ती प्रक्रिया जल्द से जल्द पूरी की जाए, ताकि पात्र आश्रित समयबद्ध रूप से अपनी नियुक्ति का लाभ प्राप्त कर सकें।
इसे भी पढ़ें :