Saraikela: मैट्रिक–इंटर की परीक्षा तैयारी शुरू, केंद्र चयन को मिली जिला स्तर की मंजूरी

सरायकेला:  वर्ष 2025–26 की वार्षिक माध्यमिक (मैट्रिक) और इंटरमीडिएट परीक्षाओं को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। परीक्षा केंद्रों के चयन के लिए जिला समाहरणालय के सभागार में उपायुक्त नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय चयन समिति की बैठक आयोजित की गई।

बैठक के दौरान उपायुक्त ने झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) के दिशा-निर्देशों के अनुरूप परीक्षा केंद्र चयन से जुड़े सभी मानकों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि परीक्षा की निष्पक्षता, सुरक्षा और सुचारू संचालन को ध्यान में रखकर केंद्रों का चयन किया जाना जरूरी है।

जिला शिक्षा पदाधिकारी ने सभी प्रखंडों से प्राप्त विद्यालयों की रिपोर्ट समिति के सामने रखी। इन रिपोर्टों में भवन की स्थिति, कक्षाओं की क्षमता, बिजली व्यवस्था, स्वच्छता, सुरक्षा इंतजाम और परीक्षा संचालन से जुड़ी अन्य आवश्यक सुविधाओं की जांच की गई। समीक्षा के बाद समिति ने उपयुक्त विद्यालयों की सूची को अंतिम रूप देने पर सहमति जताई।

जिले में माध्यमिक परीक्षा के लिए 42 और इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए 30 परीक्षा केंद्रों का प्रस्ताव जिला स्तर पर स्वीकृत किया गया। तय सूची को अंतिम अनुमोदन के लिए झारखंड एकेडमिक काउंसिल को भेजने का निर्णय लिया गया।

बैठक में सांसद प्रतिनिधि, विधायक प्रतिनिधि, जिला शिक्षा पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय), सभी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी और समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Saraikela: समय पर राशन और पारदर्शिता पर फोकस, उपायुक्त ने की आपूर्ति योजनाओं की समीक्षा


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : नेशनल लोक अदालत में रिकार्ड 310643 केस का निष्पादन, 36.93 करोड़ का मिला राजस्व

जमशेदपुर सिविल कोर्ट में 12 व घाटशिला अनुमंडल न्यायालय में चार बेंच का किया गया था गठन सस्ता, सुलभ व त्वरित न्याय का उचित मंच है लोक अदालतः डालसा सचिव…

Spread the love

Jamshedpur : गो-महिमा और संस्कारों से गूंजेगा जमशेदपुर, 18 से 20 सितंबर तक होगा श्री गो कृपा कथा महोत्सव

कुसुम कमानी ऑडिटोरियम में होगा तीन दिवसीय आयोजन, पूज्य संत गोपाल मणि जी महाराज करेंगे कथा का वाचन पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन, ध्यान फाउंडेशन (चाकुलिया) एवं श्री गोपाल परिवार…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time