Saraikela: सरायकेला में तंबाकू मुक्त युवा अभियान 3.0, वसूले गए 1400 रूपए

सरायकेला:  तंबाकू मुक्त युवा अभियान 3.0 के तहत सरायकेला-खरसावाँ जिले में जनजागरूकता और प्रवर्तन अभियान चलाया गया। इस अभियान में नगर पंचायत क्षेत्र के संजय चौक और कालूराम चौक स्थित दुकानों तथा सार्वजनिक स्थलों पर निषिद्ध तंबाकू उत्पादों की बिक्री और सेवन पर कड़ी कार्रवाई की गई।

अभियान का नेतृत्व राज्य नोडल पदाधिकारी (NTCP) डॉ. अश्विनी कुमार और सिविल सर्जन सरायकेला-खरसावाँ डॉ. सरयू प्रसाद सिंह ने किया। अभियान के दौरान सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम (COTPA) की विभिन्न धाराओं के तहत दुकानों और व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ₹1400 का अर्थदंड वसूला गया।

इस अभियान में खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी सुबीर रंजन, डॉ. चंदन पासवान, NTCP स्टेट कोऑर्डिनेटर धीरज कुमार, सिटी मैनेजर नगर पंचायत महेश जरिका, NTCP कंसल्टेंट अशोक यादव, जिला कार्यक्रम समन्वयक (NCD) पुष्कर भूषण, तथा सरायकेला थाना के पदाधिकारी एवं पुलिस बल शामिल रहे।

सिविल सर्जन डॉ. सरयू प्रसाद सिंह ने बताया कि तंबाकू सेवन जनस्वास्थ्य के लिए अत्यंत हानिकारक है। उन्होंने कहा कि जिले में निरंतर प्रवर्तन और जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। सार्वजनिक स्थानों पर तंबाकू का सेवन करने वाले और निषिद्ध उत्पाद बेचने वाले दुकानदारों के खिलाफ भविष्य में भी इसी तरह की नियमित कार्रवाई जारी रहेगी।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Saraikela: जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनी नागरिकों की समस्याएँ, समयबद्ध समाधान के निर्देश

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : कैरव गांधी अपहरण कांड का मास्टरमाइंड तेजिंदर धराया, फिरौती की रकम लेने अथवा नहीं लेने से उठेगा पर्दा

अपहरण की वारदात को अंजाम देने के बाद भाग जाता था विदेश जमशेदपुर :  बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के सीएच एरिया निवासी युवा उद्यमी कैरव गांधी के अपहरण मामले में पुलिस…

Spread the love

Jamshedpur : घर से निकली युवती सकुशल टाटानगर स्टेशन पर मिली, परिजनों ने ली राहत की सांस

रोजगार की तलाश में दिल्ली गई थी युवती, किसी अप्रिय घटना से बची टाटानगर स्टेशन पर पुलिस ने बरामद किया जमशेदपुर : आदित्यपुर में काम की तलाश में घर से…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *