Saraikela: केंद्रीय राज्य रक्षा मंत्री संजय सेठ ने ‘एक देश, एक चुनाव’ पर छात्रों को किया संबोधित, अहिल्याबाई की जयंती पर संगोष्ठी

 


सरायकेला: सरायकेला जिले के चांडिल स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज सभागार में सोमवार को ऐतिहासिक शख्सियत महारानी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती के अवसर पर एक विशेष संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस मौके पर केंद्रीय राज्य रक्षा मंत्री संजय सेठ बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुए। उन्होंने महारानी अहिल्याबाई होलकर के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

महानायक महारानी अहिल्याबाई को दी श्रद्धांजलि
कार्यक्रम की शुरुआत में कॉलेज के प्राचार्य नीरज सिंह चतुर्वेदी ने साल ओढ़ाकर मंत्री संजय सेठ का स्वागत किया। मंत्री ने कहा कि अहिल्याबाई होलकर केवल एक शासिका नहीं, बल्कि न्याय, धर्म और लोककल्याण की प्रतीक थीं। उनका जीवन आज भी प्रेरणा देने वाला है।

‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर मंत्री का संदेश
छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए संजय सेठ ने कहा कि भारत ने पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर करारा प्रहार करते हुए नौ ठिकानों को ध्वस्त किया, जिसमें करीब 100 आतंकवादी मारे गए। उन्होंने विशेष रूप से ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का उल्लेख करते हुए कहा — “जिन लोगों ने हमारे बहनों-बेटियों का सिंदूर छीना, उन्हें भारतीय सेना ने उड़ा दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यह बदला लिया गया।”

‘एक देश, एक चुनाव’ से समय और संसाधनों की होगी बचत
संगोष्ठी के मुख्य बिंदु ‘एक देश, एक चुनाव’ पर चर्चा करते हुए मंत्री ने कहा कि इससे देश के समय और संसाधनों की बचत होगी। उन्होंने कहा कि हर पांच साल में लोकसभा के साथ यदि विधानसभा चुनाव भी एकसाथ हों, तो देश को चुनावी खर्च में भारी राहत मिलेगी। बार-बार आचार संहिता लागू होने से जो प्रशासनिक और विकासात्मक कार्य रुकते हैं, वे भी सुचारु रूप से चलते रहेंगे। इससे पेट्रोल-डीजल और सरकारी खर्च में कटौती होगी और विकास को गति मिलेगी।

‘एक देश, एक चुनाव’ के संभावित लाभ
रक्षा मंत्री ने संगोष्ठी के दौरान इस अभियान के मुख्य लाभों को रेखांकित किया:
आर्थिक बचत: संसाधनों का समुचित उपयोग संभव होगा।
प्रशासनिक समय की बचत: अधिकारियों का ध्यान सुचारू रूप से विकास की दिशा में लगेगा।
विकास की गति: निरंतरता से योजनाएं लागू होंगी।
राष्ट्रीय एकजुटता: पूरे देश में समान राजनीतिक लय बनी रहेगी।
इस संगोष्ठी का मुख्य उद्देश्य आम लोगों के बीच इस विचार को लेकर जागरूकता फैलाना और व्यापक समर्थन प्राप्त करना रहा।

संगोष्ठी में गणमान्य लोगों की उपस्थिति
इस मौके पर बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं स्थानीय नेता उपस्थित थे, जिनमें प्रमुख रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह, भाजपा जिला महामंत्री मधु गोरांई एवं राकेश सिंह, चांडिल पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्राचार्य डॉ. निरात प्रियदर्शी, प्रमुख रामकृष्ण महतो, वरिष्ठ नेता पप्पू वर्मा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष खुदी सिंह सरदार, मनोज तिवारी, दिवाकर सिंह (सह मीडिया प्रभारी) तथा रमेश हांसदा (प्रदेश कार्यसमिति सदस्य) शामिल थे।

कार्यक्रम में क्षेत्र के सैकड़ों नागरिकों, विद्यार्थियों और बुद्धिजीवियों ने भाग लिया और ‘एक देश, एक चुनाव’ जैसे संवेदनशील मुद्दे पर गंभीर चर्चा की। कार्यक्रम ने क्षेत्र में लोकतांत्रिक सुधार की दिशा में एक सशक्त संवाद की भूमिका निभाई।

इसे भी पढ़ें : Jharkhand Breaking: झारखंड में 20 IAS अधिकारियों के तबादले, देखें पूरी सूची

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : ब्रह्मर्षि विकास मंच केंद्रीय समिति के अध्यक्ष बने सत्येन्द्र कुमार, महासचिव जय कुमार एवं श्रीनिवास कुमार बने कोषाध्यक्ष

जमशेदपुर : कदमा स्थित ब्रह्मर्षि भवन में ब्रह्मर्षि विकास मंच, जमशेदपुर की केंद्रीय समिति के चुनाव सफलता पूर्वक संपन्न हो गया । अध्यक्ष पद पर सत्येंद्र कुमार ने अनिल कुमार…

Spread the love

Jamshedpur : विधायक सरयू राय ने युवाओं को तकनीकी कौशल से जुड़ने का दिया संदेश , साकची में आईएसएम सेंटर का भव्य शुभारंभ।

जमशेदपुर  : लौहनगरी के युवाओं के लिए डिजिटल शिक्षा और कौशल विकास के नए द्वार खुल गए हैं। सोमवार (30 मार्च 2026) को साकची स्थित ई-डिजिटल इंडिया स्किल डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time