Jamshedpur: महिलाओं को दी गई यौन उत्पीड़न से सुरक्षा की कानूनी जानकारी, POSH Act का प्रशिक्षण

जमशेदपुर: बोड़ाम प्रखंड के बोटा पंचायत सभागार में सोमवार को श्रमजीवी महिला समिति एवं बोटा पंचायत संगठन की सामुदायिक कार्यकर्ता संगीता गोराई के संयोजन में एक दिवसीय ‘पोश एक्ट सह विधिक जागरूकता कार्यक्रम’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जमशेदपुर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डालसा) की टीम को भी आमंत्रित किया गया था। कार्यक्रम में डालसा के पैनल अधिवक्ता लक्ष्मी बिरुआ और अधिवक्ता सायन राय ने ‘पोश एक्ट’ यानी कार्यस्थल पर महिलाओं का यौन उत्पीड़न (रोकथाम, निषेध और निवारण) अधिनियम पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने उपस्थित कामगार महिलाओं को बताया कि कार्यस्थल पर उत्पीड़न के मामले में उन्हें किस प्रकार कानूनी संरक्षण प्राप्त है, और शिकायत करने की प्रक्रिया क्या होती है।

महिलाओं की समस्याएं सुनकर दिए समाधान के सुझाव
अधिवक्ताओं ने कार्यक्रम में आई महिलाओं की व्यक्तिगत समस्याएं भी सुनीं और उनके निवारण के व्यावहारिक उपाय बताए। साथ ही यह भी बताया गया कि इस तरह के मामलों में कानूनी सहायता कैसे ली जा सकती है। कार्यक्रम में बोड़ाम प्रखंड के पीएलवी निताई चंद्र गोराई ने डालसा की कार्यप्रणाली के साथ-साथ विक्टिम कंपनसेशन योजना, प्रायोजन योजना, पारिवारिक लाभ योजना जैसी कल्याणकारी सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने विशेष रूप से अनाथ या एकल अभिभावक वाले बच्चों का आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, माता-पिता का मृत्यु प्रमाण पत्र तथा बैंक खाता खुलवाने की अपील की, ताकि उन्हें सरकारी योजनाओं से लाभान्वित किया जा सके। निताई गोराई ने कहा कि यदि किसी को कानूनी या पारिवारिक समस्या हो तो वे निःसंकोच डालसा की टीम से संपर्क करें। कार्यक्रम का संचालन स्वयं निताई चंद्र गोराई ने किया और धन्यवाद ज्ञापन सामुदायिक कार्यकर्ता संगीता गोराई ने किया।

इसे भी पढ़ें : Jharkhand Breaking: झारखंड में 20 IAS अधिकारियों के तबादले, देखें पूरी सूची


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Bahragora : टीपीएस डीएवी में पुलिस प्रशासन ने सिखाए साइबर सुरक्षा व संयम के पाठ

बहरागोड़ा : विद्यालयी विद्यार्थियों को तकनीक का सही मार्गदर्शन देने के उद्देश्य से शुक्रवार को बहरागोड़ा थाना पुलिस द्वारा टीपीएस डीएवी पब्लिक स्कूल में ‘मोबाइल की लत एवं हमारी जिम्मेदारियां’…

Spread the love

Bahragora : दिघी गांव में दंड क्षेत्र माझी समाज की बैठक, एस सी का दर्जा नहीं मिलने पर जताया आक्रोश

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत दिघी गांव में दंड क्षेत्र माझी समाज की बैठक हुई. इसमें समाज की समस्याओं और एससी दर्जे की मांग को लेकर चर्चा की गई.समाज के…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time