Jamshedpur: झरिया गांव में लगा नया ट्रांसफार्मर, ग्रामीणों में खुशी की लहर

जमशेदपुर: पोटका विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत भटीन पंचायत के झरिया गांव स्थित लिपो टोला में लंबे समय से बिजली संकट गहराया हुआ था. पुराने ट्रांसफार्मर के खराब हो जाने से ग्रामीणों को लगातार अंधेरे में दिन गुजारने पड़ रहे थे. बच्चों की पढ़ाई, घरेलू कामकाज और खेती-किसानी के उपकरण तक प्रभावित हो रहे थे.जैसे ही इस समस्या की जानकारी पोटका विधायक संजीव सरदार को मिली, उन्होंने त्वरित कार्रवाई करते हुए ट्रांसफार्मर को बदलवाने का निर्देश दिया. उनके अनुज भरत सरदार की देखरेख में आज नए ट्रांसफार्मर की स्थापना पूर्ण हुई.

बिजली बहाली से ग्रामीणों में खुशी और भरोसा
नए ट्रांसफार्मर की स्थापना के साथ ही लिपो टोला में फिर से रौशनी लौट आई है. ग्रामीणों ने विधायक संजीव सरदार और भरत सरदार के प्रति आभार व्यक्त किया.उन्होंने कहा कि अब बच्चों की पढ़ाई, घरेलू कार्य और सिंचाई से जुड़ी गतिविधियां फिर से सामान्य हो सकेंगी.

इसे भी पढ़ें :

Jamshedpur: झारखंड स्टेट एथलेटिक्स प्रतियोगिता में एलीट जिम के खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन

 


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

SIR-2026 के तहत जमशेदपुर सदर प्रखंड में संचालित दावा-आपत्ति सुनवाई का जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने किया निरीक्षण

गोलमुरी में होम टू रोल वेरिफिकेशन का भी लिया जायजा, मतदाताओं से संवाद स्थापित कर दावा-आपत्ति, ‘फैमिली टुगेदर’ हेतु किया जागरूक जमशेदपुर : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले…

Spread the love

Bahragora : टीपीएस डीएवी में पुलिस प्रशासन ने सिखाए साइबर सुरक्षा व संयम के पाठ

बहरागोड़ा : विद्यालयी विद्यार्थियों को तकनीक का सही मार्गदर्शन देने के उद्देश्य से शुक्रवार को बहरागोड़ा थाना पुलिस द्वारा टीपीएस डीएवी पब्लिक स्कूल में ‘मोबाइल की लत एवं हमारी जिम्मेदारियां’…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time