सरायकेला: चांडिल रेलवे स्टेशन की ओर बढ़ रही एक होंडा कैरेटा (मारुति) वाहन में अचानक आग लग गई. यह घटना चांडिल स्टेशन के मुख्य चौक के पास शाम लगभग 5 बजे घटी. वाहन की संख्या JH05CG 6332 बताई जा रही है.गाड़ी से अचानक धुआं उठता देख स्थानीय लोगों ने शोर मचाया. इसके बाद चालक और उसके साथ मौजूद दोस्त तुरंत वाहन से बाहर निकल आए. समय रहते सावधानी बरती गई, जिससे एक बड़ी दुर्घटना टल गई.

जमशेदपुर से चांडिल के बीच घटी घटना
जानकारी के अनुसार, यह गाड़ी जमशेदपुर से चली थी और चांडिल स्टेशन तक लगभग 45 किलोमीटर की दूरी तय कर चुकी थी. उसी दौरान इंजन के बोनट से लाल रंग की चमक और घना धुआं निकलने लगा.स्थानीय लोगों की तत्परता और पानी डालने की वजह से आग पर जल्द काबू पा लिया गया.

तकनीकी खामी बन गई कारण
चालक ने बताया कि कुछ दिन पहले ही वाहन की सर्विसिंग करवाई गई थी. अनुमान है कि कूलैंट की कमी के चलते एसी ने अतिरिक्त गर्मी पैदा की, जिससे आग लग गई.घटना स्थल पर भीड़भाड़ अधिक थी, जिससे दुर्घटना की संभावना गंभीर हो सकती थी. लेकिन लोगों की सतर्कता और त्वरित प्रतिक्रिया ने हादसे को टाल दिया.
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: बारिगोड़ा हनुमान नगर में सौर जल योजना का शुभारंभ, बस्तीवासियों में दिखा उत्साह




















































