जादूगोड़ा : केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल की अग्नि शमन विभाग की जादूगोड़ा यूनिट की ओर से 14 से 20अप्रैल तक सुरक्षा सप्ताह मनाया जा रहा है। बुधवार को तीसरे दिन उत्क्रमित उच्च विद्यालय दुडकू स्कूल में आग से बचाव व आग लगने के कारण को डेमो कर के बच्चों को बचाव को लेकर जागरूक किया गया।इसके पूर्व जादूगोड़ा मिल व माटीगोडा उत्क्रमित उच्च विद्यालय में कार्यक्रम आयोजित कर बच्चों ने आग से बचाव के तरीके सीखे । 1944 में मुंबई के एक बंदरगाह में हुई अग्निकांड में 800 जवान शहीद हो गए थे।जिसके बाद भारत सरकार ने 1963 में दुबारा घटना की पुनरावृत्ति रोकने के लिए अग्नि सुरक्षा सप्ताह की शुरुआत की थी।जिसके बाद से हर साल 14-20 अप्रैल तक यूसिल में सी आई एस एफ की अग्नि शमन विभाग में ओर अग्नि सुरक्षा सप्ताह मनाया जाता हैं।
इसे भी पढ़ें : Ranchi Air Show: रांची में पहली बार होगा वायुसेना का एयर शो, सुरक्षा और व्यवस्था के साथ प्रशासन तैयार
There is no ads to display, Please add some



















































