Jadugora: शेफर्ड स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी, सुसाइड अलार्म और ऑटोमैटिक रेलवे फाटक ने लूटी वाह-वाही

जादूगोड़ा:  जादूगोड़ा स्थित शेफर्ड इंग्लिश मीडियम स्कूल, धर्मडीह में मंगलवार को विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का उद्देश्य बच्चों में विज्ञान के प्रति रुचि और जागरूकता बढ़ाना था। इस मौके पर बच्चों ने सोशल साइंस, वेस्ट मैनेजमेंट और पर्यावरण संरक्षण जैसे विषयों पर आधारित मॉडल प्रदर्शित किए।

प्रदर्शनी में बच्चों द्वारा बनाए सुसाइड अलार्म और ऑटोमैटिक रेलवे ट्रैक फाटक ने दर्शकों का विशेष ध्यान खींचा। लोगों ने बच्चों की सुरक्षा से जुड़ी नई तकनीक की प्रस्तुति को खूब सराहा।

कार्यक्रम का उद्घाटन भाभा एटमिक रिसर्च सेंटर के वैज्ञानिक और मुख्य अतिथि पी. एल. पटनायक ने फीता काटकर किया। इस दौरान विशिष्ट अतिथि के तौर पर श्रीनाथ विश्वविद्यालय के प्रोफेसर आलोक राज, स्कूल के संस्थापक मुद्रिका शर्मा, प्राचार्य पवन कुमार बनर्जी और अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएँ उपस्थित रहे।

प्रदर्शनी में स्वादिष्ट व्यंजनों के स्टॉल भी लगाए गए थे, जिनका अभिभावकों ने आनंद उठाया। बच्चों ने विज्ञान और मस्ती का पूरा आनंद लिया।

Spread the love

Related Posts

Bahragora : बहरागोड़ा में रामनवमी की धूम: परंपरा, पराक्रम और आस्था का दिखा अनूठा संगम

बहरागोड़ा : मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के जन्मोत्सव पर बहरागोड़ा की सड़कें केसरिया रंग में रंग गईं। राम मंदिर मैदान और स्थानीय कमेटियों द्वारा आयोजित इस भव्य शोभायात्रा ने न…

Spread the love

Gua : विस्थापितों के घर पर चला SAIL का बुलडोजर, विरोध के बाद प्रशासन झुका, विस्थापितों को मिला दो दिन का समय

गुवा : गुवा बाजार स्थित डिपासाई और जाटा हाटिंग क्षेत्र में शनिवार को सेल प्रबंधन द्वारा अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्रवाई की गई। सुबह करीब 11 बजे शुरू हुई इस कार्रवाई…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time