Seraikela : शिबू सोरेन की प्रतिमूर्ति स्थापना को लेकर झामुमो प्रतिनिधिमंडल ने सौंपा ज्ञापन

  • सरायकेला में शिबू सोरेन गोलंबरनिर्माण की मांग, उपायुक्त ने दिया आश्वासन

सरायकेला : झामुमो जिला उपाध्यक्ष भोला महंती के लिखित आवेदन पर सिंहभूम सांसद जोबा माझी एवं खरसावां विधायक दशरथ गागराई की अनुशंसा के साथ एक प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त सरायकेला–खरसावां को ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने झारखंड के सर्वमान्य नेता एवं राज्य निर्माण में अहम भूमिका निभाने वाले स्वर्गीय शिबू सोरेन की प्रतिमूर्ति स्थापित करने की मांग की। जिला उपाध्यक्ष भोला महंती के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया कि सरायकेला न्यायालय (पेट्रोल पंप) के पास राजनगर जाने वाली नई सड़क, जो टाटा–सरायकेला मुख्य पथ से सटे मोड़ पर स्थित है, वहां एक गोलंबर बनाकर शिबू सोरेन की प्रतिमा स्थापित की जाए और उसका नामकरण ‘शिबू सोरेन गोलंबर’ किया जाए। इससे जिलेवासियों को गौरव की अनुभूति होगी और यह गुरूजी के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

इसे भी पढ़ें : Baharagoda : बहरागोड़ा महाविद्यालय में सेंधमारी की कोशिश, रिकॉर्ड रूम का ताला टूटा

शिबू सोरेन की स्मृति में स्मारक की मांग तेज

प्रतिनिधिमंडल ने यह भी बताया कि उक्त स्थल पर गोलंबर निर्माण होने से आए दिन हो रही सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगेगा और आम लोगों को राहत मिलेगी। ज्ञापन पर सकारात्मक रुख दिखाते हुए उपायुक्त ने प्रतिनिधिमंडल की भावनाओं की कद्र की और स्थल जांच कराकर गोलंबर निर्माण सहित शिबू सोरेन की प्रतिमूर्ति स्थापित करने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में जिला उपाध्यक्ष भोला महंती, साहित्य एवं संस्कृति मोर्चा जिला अध्यक्ष अविनाश कबी, नगर सचिव तपन कामिला, कृष्णा राणा एवं गौतम नायक शामिल थे। सभी ने इस पहल को जनभावनाओं से जुड़ा बताते हुए शीघ्र कार्यवाही की मांग की।

Spread the love

Related Posts

Chaibasa : बहन की लाश लेकर बैंक पहुंचना दुःखद,  सुप्रीम कोर्ट और राष्ट्रपति स्वत: संज्ञान लेकर कार्रवाई करें : बुधराम

चाईबासा : बहन की लाश लेकर बैंक पहुंचना बहुत ही दुःखद घटना है, इस मामले पर सुप्रीम कोर्ट और राष्ट्रपति को स्वत: संज्ञान लेना चाहिए. यह बातें आज आदिवासी मुंडा…

Spread the love

Potka : पोटका में बिचौलिये डकार गए पीएम जन-मन आवास योजना की राशि, आरोपी दिलीप भक्त के खिलाफ मुखिया अनीता मुर्मू ने थाने में दर्ज करायी शिकायत

पोटका प्रखंड कार्यालय का स्टाफ बताकर दिलीप भक्त लाभुकों के राशि की करता था निकासी जादूगोड़ा :  पोटका में बिचौलिये डकार गए पीएम जन-मन आवास मद की लाखों की राशि।…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time