- जन-सेवा के जरिए ग्रामीणों को मिली राहत और गर्माहट
चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड के कालापाथर पंचायत अंतर्गत उधल गांव में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक कुणाल षाडंगी ने आज 200 जरूरतमंदों के बीच कंबलों का वितरण किया। इस अवसर पर ग्रामीणों ने सेवा भाव से प्रेरित इस पहल की सराहना की और कहा कि इस समय कंबलों की यह सहायता उनके लिए अत्यंत लाभकारी साबित हुई।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : पुलिस हिरासत में जीत महतो की मौत पर भाजपा का उग्र विरोध, अर्जुन मुंडा ने परिवार से की मुलाकात
ग्रामीणों को कंबल वितरण से मिली राहत, ग्रामीणों ने जताया आभार
कार्यक्रम में समाजसेवी राजू घोष, तरुण कुमार चौधरी, शकीला मुर्मू, राम मुर्मू, नयन नायक, सुनील चौधरी, चंदन चौधरी और सत्य शॉ भी उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने पूर्व विधायक कुणाल षाडंगी को धन्यवाद देते हुए नव वर्ष की शुभकामनाएं दीं। इस पहल ने ठंड के मौसम में ग्रामीणों के बीच सामाजिक सहयोग और मानवता की मिसाल पेश की।
There is no ads to display, Please add some





















































