श्रावणी मेले 2025 : बाबाधाम आने वाले श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद की दरें निर्धारित, जानिए किस कीमत में मिलेगा पेड़ा-चूड़ा और ईलाइची दाना

देवघर :  11 जुलाई से शुरू हो रहे श्रावणी मेले को लेकर जिला प्रशासन ने पेड़ा-प्रसाद की दरें निर्धारित कर दी है। डीसी नमन प्रियेश लकड़ा ने दुकानदारों को निर्देश दिया है कि प्रसाद की गुणवत्ता से किसी कीमत पर समझौता नहीं होगा और निर्धारित दर से ज्यादा पैसे लेने वाले दुकानदारों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।
ज्ञात हो कि बाबाधाम आने वाले श्रद्धालु बाबा बैद्यनाथ को जलार्पण करने के पश्चात यहां से प्रसाद के रूप में पेड़ा-चूड़ा एवं ईलायचीदाना खरीदकर ले जाते हैं। ऐसे में जिला प्रशासन का उद्देश्य है कि उन्हें गुणवत्तापूर्ण एवं निर्धारित दर पर खाद्य सामग्री उपलब्ध करवाई जाए। इसके लिए दो तरह के पेड़ा, प्रसाद वाला चूड़ा और ईलाइची दाना की खुदरा और थोक कीमतें निर्धारित कर दी गई है।

इसे भी पढ़ें : Deoghar : पति से विवाद के बाद विवाहिता ने लगाई फांसी, हत्या की आशंका

श्रावणी मेले के लिए पेड़ा-प्रसाद की निर्धारित दरें

– पेड़ा (800 ग्राम खोवा एवं 200 ग्राम चीनी) 400 रुपए/किलो
– पेड़ा (700 ग्राम खोवा एवं 300 ग्राम चीनी) 360रुपए/किलो
– चूड़ा रायपुर 80 रुपए/किलो
– चूड़ा वर्द्धमान 60 रुपए/किलो
– ईलायचीदाना  80 रुपए/किलो

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : उत्कृष्ट सेवा के लिए जमशेदपुर ब्ल्ड बैंक को मिला सम्मान , टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन ने ब्ल्ड बैंक की पूरी टीम को किया सम्मानित

जमशेदपुर : रक्तदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवा के लिए टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के द्वारा जमशेदपुर ब्ल्ड बैंक की पूरी टीम को सम्मानित किया गया। गौरतलब हो कि विगत…

Spread the love

Gua :  डीएवी पब्लिक स्कूल चिरिया में हवन-पूजन का आयोजन

हवन के साथ मंत्र का जाप करने से सकारात्मक ध्वनि तरंगित होती है : प्राचार्य देवेन्द्र कु पाणिनि गुवा :  डीएवी पब्लिक स्कूल चिरिया में हवन का आयोजन स्कूल के…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time