Sports: अंतर जिला अंडर-23 क्रिकेट प्रतियोगिता, तन्मय तंतुबाई की शानदार गेंदबाजी से पश्चिमी सिंहभूम की जीत

लातेहार: झारखंड राज्य क्रिकेट संघ के तत्वावधान में लातेहार में आयोजित अंतर जिला अंडर-23 क्रिकेट प्रतियोगिता के अंतर्गत, आज खेले गए ग्रुप-बी के मैच में पश्चिमी सिंहभूम ने सिमडेगा को केवल 6 रनों से हराकर जीत की हैट्रिक बनाई. इस जीत के साथ, पश्चिमी सिंहभूम की टीम ने सभी तीन मैचों में जीत हासिल की है और बारह अंकों के साथ ग्रुप में पहले स्थान पर रही. इसके साथ ही, क्वार्टर फाइनल में खेलने की संभावनाएं भी मजबूत हो गई हैं.

पश्चिमी सिंहभूम की बल्लेबाजी

आज के मैच में, पश्चिमी सिंहभूम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 46.4 ओवर में 165 रन बनाकर आल आउट हो गई. शुभम सिंह ने 47, अनिश कुमार दास ने 39 और ललित सिंह ने 32 रन बनाए. सिमडेगा की ओर से तेज गेंदबाज संजीत शर्मा ने 38 रन देकर 4 विकेट, अविनाश पांडेय ने 36 रन देकर 3 विकेट और तनिष चौबे ने 17 रन देकर 2 विकेट हासिल किए.

सिमडेगा की कमजोर बल्लेबाजी

सिमडेगा को जीत के लिए निर्धारित लक्ष्य 166 रन था. हालांकि, सिमडेगा की टीम 38 ओवर में 159 रन बनाकर आल आउट हो गई और मात्र 6 रनों से हार गई. सिमडेगा की तरफ से हिमांशु द्विवेदी ने 70 रनों की शानदार पारी खेली.
पश्चिमी सिंहभूम के वामहस्त स्पिनर तन्मय तंतुबाई ने अपनी शानदार गेंदबाजी से मात्र 24 रन देकर 4 विकेट लिए और मैन ऑफ द मैच बने. इसके अलावा, आशीष कुमार सिंह ने 3 और कप्तान अजित कुमार सिंह ने 2 विकेट लिए.

मैच समाप्ति के बाद आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में तन्मय तंतुबाई को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया गया. उन्हें 5 हजार रुपये का चेक अंपायर धर्मेंद्र कुमार ने प्रदान किया. पश्चिमी सिंहभूम जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष और महासचिव ने टीम के प्रदर्शन की सराहना करते हुए बधाई दी.

इसे भी पढ़ें : Bahragora: मॉब लिंचिंग पर बहरागोड़ा थाना में आपात बैठक, पुलिस ने दी सख्त चेतावनी


There is no ads to display, Please add some
Spread the love
  • Related Posts

    Jamshedpur : पीएम मोदी से 5 नवंबर को मिलेंगी झारखंड की पैरा शटलर संजना, बोलीं – मैं काफी उत्साहित हूं और नर्वस भी

    जमशेदपुर : जापान में आयोजित 5वें एशियन पैरा गेम्स में बैडमिंटन की महिला सिंगल्स एसएल-3 स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने वाली झारखंड की बेटी संजना कुमारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से…

    Spread the love

    Gua : डीएवी गुवा के रोहित गागराई ने राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता में जीते दो स्वर्ण पदक, प्रतियोगिता में देश के 20 राज्यों के डीएवी विद्यालयों के खिलाड़ियों ने लिया था हिस्सा

    गुवा (सिद्धार्थ पाण्डेय) : डीएवी सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल, गुवा के कक्षा दसवीं ‘बी’ के छात्र रोहित गागराई ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time