दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता के सफल आयोजन को लेकर बनाई गई रणनीति

प्रतियोगिता के बीच बटेंगे 15 लाख रुपये के नकद पुरस्कार.

गम्हरिया : आदिवासी तिलका फुटबॉल एसोसिएशन सिंहभूम कोलाबिरा के सदस्यों की बैठक कोलाबिरा फुटबॉल मैदान में अध्यक्ष शिवनंदन किस्कू की अध्यक्षता में हुई. बैठक में एक और दो फरवरी को आयोजित होने वाले फुटबॉल प्रतियोगिता को सफल बनाने की रूपरेखा पर चर्चा की गयी. समिति के अध्यक्ष शिवनंदन किस्कू ने बताया कि एक व दो फरवरी को होने वाली प्रतियोगिता में 16 टीमें भाग ले रही है. इसमें विजेता को छह लाख नकद व ट्रॉफी, जबकि उपविजेता को चार लाख नकद व ट्रॉफी प्रदान की जायेगी.

इसे भी पढ़ें : नरेंद्र मोदी को चुनौती देने वाला कोई नेता देश में नहीं : एचडी देवेगौड़ा

मैट्रिक परीक्षा को देखते हुए तिथि में परिवर्तन 

वहीं तृतीय व चतुर्थ स्थान प्राप्त करने वाली टीमों को दो-दो लाख रुपये नकद प्रदान किया जायेगा. इसके अलावा व्यक्तिगत पुरस्कार के रूप में एक लाख रुपये  दिए जाएंगे. किस्कू ने बताया कि पूर्व में प्रतियोगिता आठ व नौ फरवरी को निर्धारित की गयी थी, लेकिन मैट्रिक परीक्षा को देखते हुए तिथि में परिवर्तन किया गया है. बैठक में मुख्य संरक्षक अख्त हुसैन, करीम, रवींद्र मंडल, शिशिर महतो, सिकंदर सोरेन समेत आयोजन समिति के सदस्य उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें : बागबेड़ा महानगर विकास समिति ने पानी की समस्या को लेकर डीसी कार्यालय पर किया प्रदर्शन

Spread the love

Related Posts

Jadugora : पर्यावरण चेतना केन्द्र बड़ा सिकदी में उल्लास के साथ मनाया गया बिरसा मुंडा की शहादत दिवस

जल, जंगल व जमीन बचाने के लिए बिरसा मुंडा ने किया था संघर्ष : सिदेश्वर सरदार जादूगोड़ा : पर्यावरण चेतना केन्द्र बड़ा सिकदी में बिरसा मुंडा की 126 वां शहादत…

Spread the love

Jamshedpur : झामुमो मानगो नगर समिति ने भगवान बिरसा मुंडा को शहादत दिवस पर अर्पित की श्रद्धांजलि

जमशेदपुर : झामुमो मानगो नगर की ओर से धरती आवा वीर शहिद बिरसा मुंडा जी के शहादत दिवस पर साकची एवं भुइंयाडीह में उनके मूर्ति पर फूल माला चढ़ा कर…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time