SUCCESS STORY : पीएमजनमन योजना से प्रमिला सबर बनीं आत्मनिर्भर, गांव की महिलाओं लिए बनी प्रेरणा

 

पटमदा : पटमदा प्रखंड अंतर्गत बांगुड़दा पंचायत के माकुला ग्राम निवासी प्रमिला सबर ने स्वयंसहायता समूह से जुड़कर तथा धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान एवं पी.एम. जन.मन योजना के प्रभावी पहल से सशक्त और आत्मनिर्भर बनकर उभरी हैं।

मुफ्त गैस कनेक्शन तथा आवास योजना का लाभ मिला

प्रमिला सबर वर्ष 2016 में स्वयं सहायता समूह से जुड़ीं। प्रारंभ में निर्णय लेने में संकोच करने वाली प्रमिला सबर को समूह से जुड़ने के बाद विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी मिली। उन्हें उज्ज्वला योजना के तहत मुफ्त गैस कनेक्शन तथा आवास योजना का लाभ मिला। अपने आवास के निर्माण हेतु उन्होंने समिति से ऋण भी प्राप्त किया, जिससे निर्माण कार्य को गति मिली एवं बड़े घर का निर्माण कर सकीं।

बाहरी स्रोतों पर निर्भर नहीं

समूह के माध्यम से मिले वित्तीय सहयोग से उन्होंने अपनी दोनों बेटियों की शादी की, और अब वे नियमित रूप से ऋण चुका रही हैं। प्रमिला स्वयं भी स्थानीय स्तर पर मजदूरी एवं लघु कार्य कर रही हैं। अब वे छोटी आवश्यकताओं के लिए बाहरी स्रोतों पर निर्भर नहीं हैं।

आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया

धरती आबा अभियान के तहत ग्राम सभा की सक्रियता, महिला नेतृत्व को बढ़ावा और सामाजिक सहभागिता को सशक्त करते हुए प्रमिला सबर ने गांव की अन्य महिलाओं को भी समूह से जुड़ने और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया है। उन्होंने सामाजिक एवं आर्थिक परिवर्तन की दिशा में सराहनीय योगदान दिया है। यह सफलता इस बात का प्रमाण है कि धरती आबा अभियान और पीएम जनमन योजना के माध्यम से जनजातीय समुदायों की महिलाओं को यदि सही संसाधन, जानकारी और समर्थन दिया जाए, तो वे समाज में नेतृत्वकारी भूमिका निभाने में सक्षम हैं।


There is no ads to display, Please add some
Spread the love
  • Related Posts

    Jamshedpur : सुगम सरायवाला बने सीए सोसाइटी के अध्यक्ष, नई कार्यकारिणी के नेतृत्व में विकास की नई दिशा होगी तय

    जमशेदपुर : जमशेदपुर चार्टर्ड अकाउंटेंट्स सोसाइटी (जेसीएएस) की वार्षिक आम सभा (एजीएम) का आयोजन रूसी मोदी सेंटर फॉर एकसिलेंस जमशेदपुर में किया गया। एजीएम में वर्ष 2025-26 के कार्यों की…

    Spread the love

    Jamshedpur : भालुबासा में गायत्री परिवार के संस्थापक माता भगवती देवी शर्मा का शताब्दी जन्म उत्सव मनाया गया

    जमशेदपुर :  गायत्री परिवार  की संस्थापक माता भगवती देवी शर्मा का शताब्दी जन्म उत्सव रविवार को गायत्री परिवार टाटानगर का युवा मण्डल नवयुग दल एवं प्रज्ञा महिला मण्डल ने गायत्री…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time