Chaibasa : नक्सली संगठन के आर्थिक स्त्रोत पर बड़ा प्रहार, सुरक्षाबलों ने जमीन में गाड़े गए 35 लाख रुपये नकद बरामद किया

सर्च ऑपरेशन के दौरान 80 आईईडी नष्ट किया गया
चाईबासा : झारखण्ड पुलिस द्वारा प्रतिबंधित भाकपा (माओ) नक्सली संगठन के विरुद्ध  चलाये जा रहे सर्च अभियान के मद्देनजर रविवार उनके आय के स्त्रोत पर करारा प्रहार करते हुए भारी मात्रा में नकद राशि की गई।
 सुरक्षाबलों ने जमीन के नीचे छिपाए गए 34,99,000 (चौंतीस लाख निन्यानबे हजार) रूपये नकद बरामद किया। सुरक्षा बलों ने गुप्त सूचना के आधार पर उक्त कार्रवाई की। सर्च अभियान में  चाईबासा पुलिस, झारखण्ड जगुआर एवं सीआरपीएफ संयुक्त रूप से जुटी थी। बरामद नकद राशि प्रतिबंधित नक्सली संगठन के उग्रवादियों ने सुरक्षा बलों के खिलाफ जमीनी सुरंग बिछाने, हथियार एवं विस्फोटक खरीदने के लिए रखा था। सर्च के दौरान  विभिन्न जंगली/पहाड़ी क्षेत्र में सुरक्षा बलों को लक्षित करने के उद्देश्य से नक्सलियों द्वारा पूर्व से लगाये गये लगभग 80 आईईईडी बरामद कर सुरक्षा के दृष्टिकोण से उसी स्थान पर बम निरोधक दस्ता के सहायता से विनिष्ट किया गया। सुरक्षाबल प्रतिबंधित नक्सली संगठन के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, अनल, असीम मंडल, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन, पिंटु लोहरा, चंदन लोहरा, अमित हांसदा उर्फ अपटन, जयकांत, रापा मुंडा एवं अन्य नक्सली अपने दस्ता सदस्यों के साथ सारंडा / कोल्हान क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधि के लिए भ्रमणशील होने के खिलाफ लगातार अभियान संचालित किया जा रहा है। इस दौरान पुलिस अधीक्षक, पश्चिमी सिंहभूम को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि प्रतिबंधित नक्सली संगठन के उग्रवादियों के द्वारा पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा जिला के कराईकेला थानान्तर्गत जंगली / पहाडी क्षेत्र में अवैध रूप से वसूले गये लेवी का रूपया छुपाकर रखा है, जिसके आलोक में कराईकेला थानान्तर्गत जंगली/पहाडी क्षेत्र में सर्च अभियान प्रारम्भ किया गया। जिसमें उक्त कामयाबी मिली।
Spread the love

Related Posts

Potka : नाबालिग लड़की के अपहरण मामले में आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

पोटका : मुसाबनी थाना क्षेत्र की एक नाबालिग लड़की को शादी की नीयत से बहला-फुसलाकर अपहरण करने के मामले में पोटका पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार…

Spread the love

Jamshedpur : SC का विवादों के शांतिपूर्ण समाधान पर जोर,डीएलएसए में तीन दिवसीय सामुदायिक मध्यस्थता प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ

डीएलएसए में तीन दिवसीय सामुदायिक मध्यस्थता प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ जमशेदपुर : राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA) एवं झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (JHALSA) के निर्देशानुसार NALSA की पायलट परियोजना…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time