Jamshedpur : पेड़ से लटका मिला युवक का शव, इलाके में सनसनी

 

जमशेदपुर : जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र के कीनूडीह गांव के पास जाहेर थान के पीछे एक पेड़ से युवक का शव लटका मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान अनिल मुर्मू के रूप में हुई है, जो मूल रूप से बोकारो जिले के लालपनिया का रहने वाला था।

परिवार में कोहराम मचा

अनिल इसी साल जनवरी में काम की तलाश में जमशेदपुर आया था और अपनी बहन के घर रहकर दिहाड़ी मजदूरी करता था। परिजनों के मुताबिक, वह शुक्रवार शाम से घर से लापता था। शनिवार सुबह स्थानीय लोगों ने जाहेर थान के पीछे एक पेड़ से लटका उसका शव देखा और पुलिस को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक की बहन ने बताया कि अनिल की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी, ऐसे में उसकी आत्महत्या रहस्यमय लग रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : झारखंड में महिलाओं का अपमान, अब करेंगी आंदोलन : जेपी पांडेय

Spread the love

Related Posts

Potka : रंभा कॉलेज में यक्ष्मा रोग पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

पोटका : रंभा शैक्षणिक समूह के अंतर्गत संचालित रंभा कॉलेज, रंभा कॉलेज ऑफ एजुकेशन, रंभा कॉलेज ऑफ नर्सिंग एवं रंभा कॉलेज ऑफ फार्मेसी के संयुक्त तत्वावधान में आज ‘टीबी (यक्ष्मा)…

Spread the love

Gua : मनोहरपुर से बड़ाजामदा तक जीर्णोद्धार के बाद  चकाचक हुई सड़क, आवागमन हुआ सुगम

सड़कें रोजगार सृजन में प्रमुख भूमिका निभाती हैं : राजू सांडिल गुवा :  सड़कें किसी भी राष्ट्र की जीवनरेखा हैं, जो आर्थिक विकास, सामाजिक जुड़ाव और ग्रामीण-शहरी कनेक्टिविटी के लिए…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time