Gua : बोलानी खदान क्षेत्र के जंगल में मिला वृद्ध का शव, 24 मार्च से थे लापता

 

गुवा : 60 वर्षीय अरुण झा का शव शुक्रवार 28 मार्च को किरीबुरु से सटे ओडिशा के बोलानी खदान स्थित एफ एरिया के जंगल में संदिग्ध परिस्थिति में मिला।
शव मिलने की खबर से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। वृद्ध अरुण झा 24 मार्च की अहले सुबह से लापता थे और परिजन उनकी लगातार तलाश कर रहे थे। शव की बरामदगी के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। बैंकमोड़, किरीबुरु निवासी अरुण झा रविवार को तड़के करीब 3 बजे अपने घर से अचानक निकल गए थे और वापस नहीं लौटे।

भूलने की बीमारी थी

परिजनों ने उन्हें आसपास, पड़ोस व संभावित स्थानों पर तलाशा, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। उनके बेटे मुनटुन झा ने बताया कि उनके पिता को भूलने की बीमारी थी और इससे पहले भी वह दो-तीन बार रास्ता भटक चुके थे, मगर हर बार वापस लौट आए थे या खोज लिए गए थे। इस बार उनकी तलाश नाकाम रही। शुक्रवार दोपहर किरीबुरु से कुछ युवक बकरी चराने के लिए ओडिशा के सीमावर्ती जंगल की ओर गए थे।

झाड़ियों के पास एक शव पड़ा देखा

एफ एरिया के जंगल में उन्होंने झाड़ियों के पास एक शव पड़ा देखा। घबराकर वे तुरंत किरीबुरु लौटे और गांव की मुखिया पार्वती किड़ो को घटना की जानकारी दी। मुखिया पार्वती किड़ो ने तुरंत अरुण झा के पुत्र मुनटुन झा को सूचना दी। इसके बाद परिजन और पड़ोसी मौके पर पहुंचे और शव की पहचान की। शव वृद्ध अरुण झा का ही था। शव मिलने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : गोविंदपुर के राजेश कुमार रहस्यमय ढंग से लापता, गोविंदपुर थाने में परिजनों ने दर्ज करायी गुमशुदगी की रिपोर्ट

जमशेदपुर : छोटा गोविंदपुर सामुदायिक विकास के पास रहने वाले राजेश कुमार उर्फ स्वामी राजेश आजाद विगत रविवार तड़के 3 : 30 बजे से रहस्यमय ढंग से लापता है। दु:ख…

Spread the love

Jamshedpur : मिर्जाडीह तालाब एवं सार्वजनिक रास्ते को मुक्त कराने की मांग, जेएचआरएएस ने आयुक्त को सौैंपा मांग पत्र

जमशेदपुर : बोड़ाम थाना क्षेत्र अंतर्गत मिर्जाडीह गांव में तालाब की भराई एवं सार्वजनिक रास्ते पर कथित अतिक्रमण के मामले को लेकर झारखंड ह्यूमन राइट्स एसोसिएशन (जेएचआरएएस) ने कोल्हान प्रमंडल…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time