चाकुलिया में कृष्णा शॉप फैक्ट्री का गेट तोड़कर परिसर में घुसा हाथी, धान खाने के बाद छिंटकर किया बर्बाद

चाकुलिया : नगर पंचायत क्षेत्र के कृष्णा शॉप फैक्ट्री परिसर में बुधवार की रात एक जंगली हाथी गेट तोड़कर घुस गया. इस दौरान हाथी ने गोदाम में रखा धान खाया तथा उसे छिंटकर बर्बाद किया. फैक्ट्री के मालिक प्रशांत रूंगटा ने प्रभारी वनपाल कल्याण महतो को इसकी सूचना दी. प्रशांत रूंगटा ने बताया कि जंगली हाथी इससे पहले भी कई बार फैक्ट्री में घुसकर उत्पात मचा चुके हैं. दो दिन पूर्व भी हाथियों ने फैक्ट्री चहारदीवारी और दो गोदाम के गेट को तोड़ दिया था. विदित हो कि विगत रात्रि एक हाथी नगर पंचायत क्षेत्र की मुस्लिम बस्ती के पास जनता मैदान के करीब आ पहुंचा था. कोलकाता पिंजरापोल सोसाइटी की गौशाला में कई दिनों से हाथी भारी उपद्रव मचा रहे हैं. सब्जी की फसलों को खाकर और रौंद कर बर्बाद कर रहे हैं. जिससे किसान एवं ग्रामीण  चिंतित हैं.

इसे भी पढ़ें : उत्क्रमित उच्च विद्यालय लक्ष्मीनगर में मैनेजमेंट गुरु ने छात्रों का किया मार्गदर्शन

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार अपराध रोधी संगठन की बैठक में नवनियुक्त अध्यक्ष अर्चना सिंह का भव्य सम्मान

झारखंड प्रदेश की नवनियुक्त अध्यक्ष अर्चना सिंह ने संगठन की सक्रियता बढ़ाने एवं मानवाधिकार संरक्षण के लिए दिए दिशा-निर्देश संगठन के अभिनंदन समारोह में उपस्थित गणमान्य लोगों ने बढ़ाया उत्साह…

Spread the love

Musabani : उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने दोलमाबेड़ा गांव में ग्रामीणों से किया संवाद, समस्याओं के समाधान का दिया आश्वासन

मुसाबनी प्रखंड के फॉरेस्ट ब्लॉक पंचायत में ग्रामीणों ने उठाए स्वास्थ्य, सड़क और प्रशासनिक समस्याएं मुसाबनी : उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने मुसाबनी प्रखंड अंतर्गत फॉरेस्ट ब्लॉक पंचायत के दोलमाबेड़ा गांव…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *