Patamda में पंचायत सहजकर्ता दल के दो बैचों को दिया गया तीन दिवसीय प्रशिक्षण

पटमदा: पटमदा प्रखंड के अंतर्गत 15 पंचायतों के प्रतिभागियों के लिए पंचायत सहजकर्ता दल के पहले और दूसरे बैच का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम पटमदा प्रखंड सभागार में आयोजित किया गया. यह प्रशिक्षण 9 से 11 जनवरी तक चला, जिसमें प्रतिभागियों को आगामी वित्तीय वर्ष 2025-26 के ग्राम पंचायत विकास योजना की कार्ययोजना बनाने की तकनीक सिखाई गई.

प्रशिक्षण में शामिल सभी प्रतिभागियों ने “जन योजना अभियान” के तहत ग्राम पंचायत के सभी ग्रामीणों की भागीदारी को सुनिश्चित करने का संकल्प लिया. इस दौरान बाल सभा, महिला सभा, वीपीआरपी, जीपीसीसी, स्थायी समिति, कार्यकारिणी, ग्राम सभा, और 9 थीम के विषयों पर भी चर्चा की गई.

प्रशिक्षण के मुख्य प्रशिक्षक के रूप में मुखिया कान्हु मुर्मू और सह मास्टर ट्रेनर सुनील किस्कू एवं संतोष कुमार ने प्रतिभागियों को मार्गदर्शन दिया. प्रखंड समन्वयक सोनी हेंब्रम और सहजकर्ता दल के अन्य सदस्य, जैसे वार्ड सदस्य, पंचायत सचिव, सेविका, जल सहिया, मनेरगा मेट और वीपीआरपी दीदी भी इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे.

 

इसे भी पढ़ें: SAIL ने जरूरतमंद ग्रामीणों के बीच बांटा कंबल, मैत्री फुटबॉल प्रतियोगिता का भी हुआ आयोजन 


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : पीएम मोदी से 5 नवंबर को मिलेंगी झारखंड की पैरा शटलर संजना, बोलीं – मैं काफी उत्साहित हूं और नर्वस भी

जमशेदपुर : जापान में आयोजित 5वें एशियन पैरा गेम्स में बैडमिंटन की महिला सिंगल्स एसएल-3 स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने वाली झारखंड की बेटी संजना कुमारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से…

Spread the love

Jamshedpur :विश्वस्तरीय पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित होगा चांडिल डैम, मुख्यमंत्री ने ब्लूप्रिंट तैयार करने का दिया निर्देश 

हेमन्त सोरेन ने परिजनों संग चांडिल डैम का किया परिभ्रमण  जमशेदपुर : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज परिजनों संग सरायकेला-खरसावां स्थित धातकीडीह जाने के क्रम में प्रसिद्ध चांडिल डैम का परिभ्रमण…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time