Jamshedpur: परसुडीह में आदिवासी समाज की बैठक, 9 अक्टूबर को निकलेगी रैली

जमशेदपुर:  परसुडीह थाना अंतर्गत जसकंडीह ग्राम में आज आदिवासी समाज की विशेष बैठक संपन्न हुई। बैठक में कुड़मी को आदिवासी बनाने के प्रस्ताव का विरोध करने और आगामी 9 अक्टूबर को उपायुक्त कार्यालय के समक्ष आयोजित विराट जनाक्रोश रैली को सफल बनाने पर चर्चा हुई।

बैठक की अध्यक्षता जसकंडीह के वरिष्ठ बुद्धिजीवी और खूंटकाटी रैयत जगन्नाथ देवगम ने की। बैठक में तय हुआ कि ग्राम के सभी आदिवासी – संताल, मुंडा, भूमिज – एकजुट होकर आंबगान, साकची से उपायुक्त कार्यालय तक रैली में भाग लेंगे। सभी आदिवासी पोशाक में शामिल होंगे और एक स्वर में कुड़मी को आदिवासी बनाने के प्रस्ताव का विरोध करेंगे।

बैठक में यह भी सहमति बनी कि जसकंडीह ग्राम में बृहद आदिवासी आमसभा बुलाकर समाज की एकता को और मजबूत किया जाएगा।

बैठक में प्रमुख रूप से उपस्थित थे:
शिव हांसदा, मोना देवगम, सुनीता कुंकल, सुनील देवगम, चंदराय मार्डी, कोंका हेम्ब्रोम, लखींदर कुंकल, मजुमदार हेम्ब्रोम, खुदीराम हांसदा, पूर्णिमा हेम्ब्रोम, जाम्बी देवगम, विरंग देवगम, ठिरकी देवगम, राहुल कुंकल, डोडरा बांडरा, प्रकाश सामड, दीपक सामड, लोगड़ो सामड, मारंग देवगम, सावित्री देवगम आदि।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Jamshedpur: त्योहार के बाद पुलिस सुस्त, चोर हुए दुरुस्त – पांच घंटे में तीन फ्लैटों में हुई लूट

Spread the love

Related Posts

Jadugoda : डोमजूडी में दो दिवसीय फुटबॉल टुर्नामेंट का समापन, बड़ा गोविंदपुर बीजेपी बना विजेता, उपविजेता बनी नरवा पहाड़ की कदमा फुटबॉल टीम

जादूगोड़ा : नरवापहाड़ स्थित डोमजुड़ी में वीर बयार खेरवाल सोसाइटी की ओर से आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल महाकुंभ का शनिवार को समापन हो गया. उक्त प्रतियोगिता में बड़ा गोविंदपुर बीजेपी…

Spread the love

BREAKING : हिदायतुल्लाह खान ने जान पर खतरे की आशंका जतायी, डीजीपी, जमशेदपुर एसएसपी व सरायकेला-खरसावां के एसपी को दी जानकारी

जमशेदपुर : झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता सह राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष हिदायतुल्लाह खान ने अपनी जान पर खतरे की आशंका जतायी. उन्होंने कहा कि कुछ आपराधिक प्रवृति…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *