US Tariff : रूस से तेल खरीद पर ट्रंप ने भारत पर लगाया 50 फीसदी टैरिफ

नई दिल्ली : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को भारत पर 25 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ लगाने का ऐलान किया है. ट्रंप ने कुछ दिन पहले ही भारत पर रूस से तेल खरीदने पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाया था. अब भारत पर अमेरिका का कुल टैरिफ 50 प्रतिशत हो गया है. 24 घंटे पहले ही डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर टैरिफ बढ़ाने की धमकी दी थी. ट्रंप ने CNBC को दिए एक इंटरव्यू में कहा था कि अगर भारत, रूस से तेल खरीदना जारी रखेगा तो टैरिफ और बढ़ाया जाएगा. ट्रंप ने संकेत दिया था कि वे फार्मा इंपोर्ट पर टैरिफ को 250 फीसदी प्रतिशत तक बढ़ा सकते हैं, जो उनकी ओर से अब तक का प्रस्तावित सबसे बड़ा टैरिफ हो सकता है. वह छोटे टैरिफ से शुरुआत करेंगे, लेकिन 18 महीने के भीतर इसे धीरे-धीरे बढ़ाने की योजना बना रहे हैं. पहले 150 फीसदी और आखिर में इसे 250 फीसदी तक लेकर जाएंगे.

इसे भी पढ़ें : US tariffs : ट्रंप ने भारत को फिर दी धमकी, बोले -24 घंटे में बढ़ाऊंगा टैरिफ, इंडिया नहीं है अच्छा पार्टनर

Spread the love

Related Posts

Muri : बिजली संकट को लेकर 27 को मशाल जुलूस निकालेंगे व्यवसायी व ग्रामीण

मुरी : बिजली संकट को लेकर मुरी-सिल्ली क्षेत्र के व्यावसायी एवं ग्रामीण खासे परेशान हैं। इस समस्या को लेकर दोनों पक्षों ने आंदोलनात्मक रवैया अपनाने का निर्णय लिया।  इसके तहत…

Spread the love

Jhargram : करंट से हाथी की मौत मामले में कौशला हेरिटेज के मालिक महेश मेहरा व सहयोगी समीर महतो जयपुर से गिरफ्तार

फल बगान को जंगली जानवरों से बचाने के लिए हेरिटेज के मालिक ने बगान में दौ़ड़ाया था हाई वोल्टेज करंट झाड़ग्राम : पिछले माह झाड़ग्राम जिले के गढ़ शालबनी इलाके में…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time