Jamshedpur Co-operative College में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ

जमशेदपुर: जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज में 2024-25 के लिए आयोजित दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ मंगलवार को कॉलेज के ग्राउंड में हुआ. इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कोल्हान विश्वविद्यालय के खेल अधिकारी डॉ. एमएन सिंह, कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अमर सिंह, खेल प्रभारी डॉ. रणविजय कुमार, प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर के महासचिव विकास श्रीवास्तव सहित अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से गुब्बारा उड़ाकर खेलों की शुरुआत की.

खेल गतिविधियों के महत्व पर डॉ. एमएन सिंह की टिप्पणी

मुख्य अतिथि डॉ. एमएन सिंह ने इस आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि खेल गतिविधियां एक ऐसा माध्यम हैं जो हर उम्र के लोगों के लिए आवश्यक हैं. विशेष रूप से विद्यार्थियों को विभिन्न खेलों में हिस्सा लेना चाहिए. उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ खेलकूद से शारीरिक और मानसिक दोनों प्रकार के विकास होते हैं. साथ ही, उन्होंने कॉलेज के खेल मैदान की सराहना करते हुए कहा कि इस विश्वविद्यालय में किसी अन्य कॉलेज के पास इतना अच्छा और सुव्यवस्थित खेल मैदान नहीं है.

लौहनगरी का खेल संस्कृति से जुड़ा इतिहास

डॉ. सिंह ने जमशेदपुर के लौहनगरी के खेल संस्कृति के बारे में भी बात की और कहा कि इस शहर का खेल गतिविधियों में एक विशेष स्थान है. उन्होंने पूर्व अंतरराष्ट्रीय एथलीट शिवनाथ सिंह का जिक्र करते हुए कहा कि उनका संबंध जमशेदपुर से रहा है और यहां के विद्यार्थियों को उनकी तरह खेलों में रुचि दिखानी चाहिए.
खेलों की शुरुआत से पहले सभी खिलाड़ियों को शपथ दिलाई गई कि वे खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेंगे और किसी भी प्रकार के नशे का सेवन नहीं करेंगे.

कॉलेज के प्राचार्य का संदेश

कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अमर सिंह ने अपने स्वागत संबोधन में सभी खिलाड़ियों को बधाई दी और कहा कि वे ईमानदारी और तन्मयता के साथ खेलों में भाग लें. उन्होंने यह भी कहा कि कॉलेज के पास खेल के लिए सभी आवश्यक सामग्री उपलब्ध है और छात्रों को इसका भरपूर लाभ उठाना चाहिए. वे यह भी चाहते हैं कि उनके कॉलेज के मैदान से कोई छात्र राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाए.

प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खेल

कॉलेज के खेल प्रभारी डॉ. रणविजय कुमार ने बताया कि इस प्रतियोगिता में छात्र और छात्राएं दोनों भाग ले रहे हैं. इसमें 100 मीटर से लेकर 3000 मीटर तक की दौड़, शॉर्ट पुट, डिस्कस थ्रॉ, जेवलिंग थ्रॉ, स्टैंडिंग बोर्ड जंप, लांग जंप और ट्रिपल जंप जैसी विभिन्न प्रतिस्पर्धाएं शामिल हैं.

कार्यक्रम का संचालन डॉ. अंतरा कुमारी ने किया. इस अवसर पर महाविद्यालय के डॉ. नीता सिन्हा, अर्थपाल डॉ. एसएन ठाकुर, डॉ. अशोक कुमार रवानी, डॉ. संजय यादव, डॉ. संजय नाथ, डॉ. प्रभात कुमार सिंह, डॉ. भूषण कुमार सिंह, डॉ. आरएसपी सिंह, डॉ. किरण दुबे, डॉ. दुर्गा तामसोय, डॉ. शालिनी शर्मा, डॉ. स्वाति सोरेन, डॉ. अनिल कुमार झा, डॉ. मंगला श्रीवास्तव, डॉ. पियाली विश्वास और बीएड के खेल शिक्षक डॉ. अमित जाना सहित कॉलेज के अन्य शिक्षक व शिक्षकेतर कर्मचारी भी उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: आजसू पार्टी के संस्थापक और शहीद सुनील महतो को कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

Spread the love

Related Posts

Jadugora : पर्यावरण चेतना केन्द्र बड़ा सिकदी में उल्लास के साथ मनाया गया बिरसा मुंडा की शहादत दिवस

जल, जंगल व जमीन बचाने के लिए बिरसा मुंडा ने किया था संघर्ष : सिदेश्वर सरदार जादूगोड़ा : पर्यावरण चेतना केन्द्र बड़ा सिकदी में बिरसा मुंडा की 126 वां शहादत…

Spread the love

Jamshedpur : झामुमो मानगो नगर समिति ने भगवान बिरसा मुंडा को शहादत दिवस पर अर्पित की श्रद्धांजलि

जमशेदपुर : झामुमो मानगो नगर की ओर से धरती आवा वीर शहिद बिरसा मुंडा जी के शहादत दिवस पर साकची एवं भुइंयाडीह में उनके मूर्ति पर फूल माला चढ़ा कर…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time