Gua: किरीबुरु माइंस में सृजन फाउंडेशन ने जूट उत्पादन केंद्र का किया शुभारंभ

गुवा :  स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड की किरीबुरु आयरन ओर माइंस की कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व सीएसआर योजना के तहत सृजन फाउंडेशन झारखंड द्वारा जूट सामग्री निर्माण हेतु प्रशिक्षण-सह-उत्पादन केंद्र का उद्घाटन किरीबुरु के कम्युनिटी सेंटर में किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को जूट सामग्री निर्माण के क्षेत्र में प्रशिक्षित कर उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना है।

अतिथियों ने भी इस पहल को सराहा

उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सीजीएम कमलेश राय, विशिष्ट अतिथि सीजीएम धीरेन्द्र मिश्रा, सीजीएम सीबी कुमार, महाप्रबंधक नवीन कुमार, सहायक महाप्रबंधक मानव संसाधन रमेश सिन्हा, बी बासा सहित कई अधिकारीगण उपस्थित थे। सृजन फाउंडेशन की सचिव, निदेशक, कार्यक्रम प्रभारी, सेल के अधिकारी, महिला समूह से जुड़ी महिलाएं एवं अन्य आमंत्रित अतिथियों ने भी इस पहल को सराहा। सेल के अधिकारी रमेश सिन्हा ने कहा कि किरण नामक यह केंद्र सिर्फ एक उत्पादन इकाई नहीं है, बल्कि यह महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने की दिशा में प्रेरित करने वाला मंच है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण प्राप्त महिलाएं सिर्फ निर्माण तक सीमित नहीं रहेंगी, बल्कि उन्हें उत्पादों की मार्केटिंग एवं विक्रय में भी मार्गदर्शन मिलेगा।

आजीविका के नए अवसर भी खुलेंगे

सीजीएम कमलेश राय ने कहा कि जूट उत्पाद न केवल पर्यावरण के अनुकूल हैं, बल्कि इससे महिलाओं के लिए आजीविका के नए अवसर भी खुलेंगे। उन्होंने कहा कि इस केंद्र के माध्यम से महिलाएं स्वावलंबी बनेंगी और उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा। सृजन फाउंडेशन के प्रतिनिधियों ने बताया कि जूट सामग्री निर्माण के लिए विस्तृत प्रशिक्षण कार्यक्रम की योजना बनाई गई है। यह प्रशिक्षण महिलाओं को जूट बैग, टोकरी, गिफ्ट आइटम, फाइल कवर जैसे उत्पादों को तैयार करने की दक्षता देगा, जिससे वे स्थानीय बाजार के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर पर भी प्रतिस्पर्धा में उतर सकेंगी। कार्यक्रम के अंत में सृजन फाउंडेशन की ओर से महिलाओं को इस परियोजना से जुड़ने का आमंत्रण दिया गया और बताया गया कि इच्छुक महिलाएं संस्थान से संपर्क कर प्रशिक्षण प्राप्त कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: डीसी ने आमजनों से मिलकर उनकी समस्याओं को सुना, ऑन द स्पॉट समाधान, कार्रवाई के निर्देश


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Accident: मरीन ड्राइव में भीषण सड़क हादसा, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी समेत चार की मौत

जमशेदपुर : सोनारी थाना अंतर्गत मरीन ड्राइव रोड में बृहस्पतिवार के तड़के हुए एक भीषण सड़क हादसे में मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी तृषा सिंह समेत 4 की मौत…

Spread the love

Jadugora : करम डाली विसर्जन के साथ जादूगोड़ा में करमा महोत्सव का समापन, ढोल-नगाड़ों पर थिरके लोग

जादूगोड़ा : इंचड़ा गांव में उरांव समाज की ओर से आयोजित दो दिवसीय करमा महोत्सव बुधवार को करम डाली विसर्जन के साथ हर्षोल्लासपूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर समाज के महिला-पुरुष…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time