Ghatshila: घाटशिला उपचुनाव से विक्रम किस्कू ने वापस लिया नामांकन, 13 प्रत्याशी मैदान में

घाटशिला:  घाटशिला विधानसभा उपचुनाव को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी कर्ण सत्यार्थी ने समाहरणालय सभागार में प्रेसवार्ता की। उन्होंने बताया कि निर्दलीय प्रत्याशी विक्रम किस्कू ने नामांकन वापस लिया। अब चुनावी मैदान में कुल 13 प्रत्याशी शामिल हैं, जिनमें 12 पुरुष और 1 महिला हैं।

इससे पहले कुल 17 उम्मीदवारों (पुरुष-15, महिला-2) ने नामांकन किया था। नामांकन जांच के बाद 3 नामांकन अस्वीकृत हुए थे और नाम वापसी के अंतिम दिन एक उम्मीदवार ने अपना नाम वापस लिया। अब सभी 13 उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आवंटित किया जाएगा।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि आदर्श आचार संहिता के साथ-साथ सभी एसओपी का कड़ाई से पालन किया जा रहा है। अंतरराज्यीय और अंतरजिला चेकपोस्ट पर निगरानी बढ़ा दी गई है। अवैध मादक पदार्थ, संदिग्ध पैसों का परिवहन, शराब और असामाजिक तत्वों पर सख्त नजर रखी जा रही है। अब तक विभिन्न एजेंसियों द्वारा 2.37 करोड़ रुपये मूल्य की सामग्री (नकद सहित) जब्त की जा चुकी है। उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि निर्भिक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें। खासकर युवा मतदाता बढ़-चढ़कर मतदान में शामिल हों।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि उपचुनाव सुगम, स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी वातावरण में संपन्न करने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मतदाता सूची की अंतिम जांच के बाद कुल 2,56,352 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

होम वोटिंग के लिए योग्य मतदाताओं की पहचान की जा रही है। इसके अलावा दिव्यांग और वरिष्ठ मतदाताओं के लिए वाहन, व्हीलचेयर, रैंप और वॉलंटियर की व्यवस्था की गई है। सभी मतदान केंद्रों पर न्यूनतम सुविधा सुनिश्चित की गई है। सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों पर आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन पर भी कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Special Trains: दक्षिण पूर्व रेलवे चक्रधरपुर मंडल ने त्योहारी सीजन में यात्रियों के लिए किए व्यापक इंतजाम

 


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : सुंदरनगर में केदारनाथ धाम की तर्ज पर बनेगा दुर्गा पूजा पंडाल, भूमि पूजन के साथ शुरू हुई तैयारी

जमशेदपुर :  सुंदर नगर दुर्गा पूजा समिति द्वारा दुर्गा पूजा के उपलक्ष्य में बुधवार को विधिवत भूमि पूजन किया गया। पंडित कृपा शंकर शुक्ला ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भूमि…

Spread the love

Jamshedpur : बिरसानगर की युवती रहस्यमय ढंग से गायब, परिजनों ने सूचना देने वाले को 21 हजार का इनाम देने की घोषणा की

जमशेदपुर :  गोलमुरी थाना अंतर्गत बिरसानगर जोन 7 की रहने वाली 23 वर्षीय युवती अंजली लोहार संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हो गई है। परिजनों द्वारा दी गई जानकारी…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time