West Singhbhum: दाउबेड़ा और दुड़िरता में पीसीसी सड़क निर्माण का शिलान्यास

जगन्नाथपुर: पश्चिमी सिंहभूम जिले के जगन्नाथपुर प्रखंड अंतर्गत दाउबेड़ा और दुड़िरता गांव में पीसीसी सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास विधायक सोनाराम सिंकु ने नारियल फोड़कर किया. इस अवसर पर सैकड़ों ग्रामीणों की उपस्थिति रही.

दाउबेड़ा में सड़क निर्माण का शुभारंभ
तोड़ांगहातु पंचायत के ग्राम दाउबेड़ा में सोनाराम मुंडा के घर से डुका मुंडा के घर तक पीसीसी सड़क का निर्माण किया जाएगा. शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान जरूरतमंदों, वृद्धों, विधवाओं और निराश्रित बुजुर्गों को कंबल वितरित किए गए.

इस मौके पर जगन्नाथपुर प्रखंड अध्यक्ष ललित कुमार दोराईबुरू, प्रखंड प्रमुख बुधराम पूर्ति, मुखिया रविंद्र टीयू, उपमुखिया शशि भूषण बोयपाई, मंडल अध्यक्ष दिनेश प्रधान, वरिष्ठ कांग्रेसी विपिन सिंकु सहित अन्य जनप्रतिनिधि और ग्रामीण उपस्थित रहे.

दुड़िरता गांव में विकास की नई कड़ी
कलैया पंचायत के ग्राम दुड़िरता में स्कूल से नाथो जेराई के घर तक पीसीसी सड़क निर्माण कार्य का भी शिलान्यास किया गया. यहां भी विधायक सोनाराम सिंकु ने नारियल फोड़कर कार्य का शुभारंभ किया.

इस अवसर पर पंचायत प्रतिनिधियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने कहा कि यह सड़क ग्रामीणों के लिए बड़ी सुविधा प्रदान करेगी. वहीं, इस कार्यक्रम में जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण भी किया गया.

शिलान्यास कार्यक्रम में जिला सचिव शाहरुख आली, मुखिया जयश्री तिरिया, उपमुखिया रश्मि रेखा बिरुवा, पंचायत समिति सदस्य उमेश चंद्र तिरिया, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता विपिन सिंकु, संजय गोप, दीपक गोप, प्रकाश गोप, रोशन पान, रसिका लागुरी, लोकनाथ पान, रंजीत गागराई, इकबाल अहमद, मोहम्मद मुजाहिद, मिनाज अख्तर और अन्य सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे.

 

इसे भी पढ़ें : Chaibasa: मंत्री दीपक बिरुवा ने PCC सड़क निर्माण का किया शिलान्यास


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : पीएम मोदी से 5 नवंबर को मिलेंगी झारखंड की पैरा शटलर संजना, बोलीं – मैं काफी उत्साहित हूं और नर्वस भी

जमशेदपुर : जापान में आयोजित 5वें एशियन पैरा गेम्स में बैडमिंटन की महिला सिंगल्स एसएल-3 स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने वाली झारखंड की बेटी संजना कुमारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से…

Spread the love

Jamshedpur :विश्वस्तरीय पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित होगा चांडिल डैम, मुख्यमंत्री ने ब्लूप्रिंट तैयार करने का दिया निर्देश 

हेमन्त सोरेन ने परिजनों संग चांडिल डैम का किया परिभ्रमण  जमशेदपुर : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज परिजनों संग सरायकेला-खरसावां स्थित धातकीडीह जाने के क्रम में प्रसिद्ध चांडिल डैम का परिभ्रमण…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time