West Singhbhum: लगातार बारिश से अस्त-व्यस्त हुआ जनजीवन, बोकना पुल डूबा – संपर्क मार्ग बाधित

गुवा: गुवा एवं आस-पास के इलाकों में मानसून की जोरदार दस्तक के बाद मंगलवार से लगातार हो रही बारिश ने सामान्य जनजीवन को ठहराव में डाल दिया है. लोग घरों में कैद होकर रह गए हैं, वहीं सड़क और पुल-पुलिया डूबने से आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया है.

बोकना पुल डूबा, संपर्क मार्ग बाधित
गुवा से बड़ाजामदा जाने वाली मुख्य सड़क पर बोकना गांव के पास स्थित लोहा पुलिया पूरी तरह पानी में डूब गई है. इस कारण आवाजाही पर रोक लग गई है. यद्यपि हाथी चौक मार्ग से वैकल्पिक आवागमन संभव है, फिर भी लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.


राशन दुकान में पानी, अनाज नष्ट
गुवा रेलवे मार्केट स्थित सरकारी राशन डीलर की दुकान में वर्षा का पानी घुस जाने से भीतर रखे 10 बोरा चावल और 2 बोरा गेहूं पूरी तरह बर्बाद हो गया. इस नुकसान से दुकानदार परेशान हैं.

स्टेशन कॉलोनी में पानी, घरों में घुसा सैलाब
गुवा रेलवे स्टेशन कॉलोनी के कई मकानों में वर्षा जल घुस चुका है. जिससे लोगों की दिनचर्या अस्त-व्यस्त हो गई है. कॉलोनी के लोगों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है.

इसे भी पढ़ें : Jharkhand: मुख्यमंत्री की उपस्थिति में ‘TechBee’ कार्यक्रम को मिली हरी झंडी, HCL और शिक्षा विभाग के बीच हुआ समझौता

कारो नदी उफान पर, प्रशासन की चेतावनी
लगातार बारिश के कारण कारो नदी का जलस्तर तेज़ी से बढ़ गया है. प्रशासन ने सख्त चेतावनी जारी की है कि कोई भी व्यक्ति नदी में मछली पकड़ने न जाए और किनारे बसे लोग ऊंचे स्थानों पर शरण लें. खासकर मिट्टी के मकानों में रह रहे परिवारों को खतरे की आशंका जताई गई है.

वीरान हुई सड़कें, डर का माहौल
बारिश के चलते इलाके की सड़कें सुनसान हो चुकी हैं. लोगों में डर का माहौल है. विशेष रूप से नदी किनारे के गांवों में रहने वाले लोग दहशत में हैं कि उनके घर कहीं भारी बारिश में बह न जाएं.

इसे भी पढ़ें : Jharkhand: लगातार बारिश से उफान पर हिरनी जलप्रपात, सुरक्षा की कवायद तेज – पर्यटक रहेंगे दूर

Spread the love

Related Posts

Jadugora : पर्यावरण चेतना केन्द्र बड़ा सिकदी में उल्लास के साथ मनाया गया बिरसा मुंडा की शहादत दिवस

जल, जंगल व जमीन बचाने के लिए बिरसा मुंडा ने किया था संघर्ष : सिदेश्वर सरदार जादूगोड़ा : पर्यावरण चेतना केन्द्र बड़ा सिकदी में बिरसा मुंडा की 126 वां शहादत…

Spread the love

Jamshedpur : झामुमो मानगो नगर समिति ने भगवान बिरसा मुंडा को शहादत दिवस पर अर्पित की श्रद्धांजलि

जमशेदपुर : झामुमो मानगो नगर की ओर से धरती आवा वीर शहिद बिरसा मुंडा जी के शहादत दिवस पर साकची एवं भुइंयाडीह में उनके मूर्ति पर फूल माला चढ़ा कर…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time