Jharkhand: मुख्यमंत्री की उपस्थिति में ‘TechBee’ कार्यक्रम को मिली हरी झंडी, HCL और शिक्षा विभाग के बीच हुआ समझौता

रांची: झारखंड मंत्रालय में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की उपस्थिति में स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग और एचसीएल टेक्नोलॉजीज के बीच एक अहम समझौता (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए. यह समझौता “टेक बी” (TechBee) प्लेसमेंट लिंक्ड प्रोग्राम को लागू करने के उद्देश्य से किया गया है.

‘टेक बी’ कार्यक्रम विशेष रूप से 12वीं उत्तीर्ण छात्रों को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है. इसके तहत छात्रों को सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) क्षेत्र में करियर की शुरुआत के लिए आवश्यक तकनीकी प्रशिक्षण दिया जाएगा. कार्यक्रम के माध्यम से छात्र नौकरी प्राप्त कर सकेंगे और साथ ही उन्हें उच्च शिक्षा के अवसर भी सुलभ कराए जाएंगे.

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने इस अवसर पर कहा कि, “झारखंड के युवाओं में अपार संभावनाएं हैं. ऐसे नवाचारी कार्यक्रम राज्य के छात्रों को वैश्विक मंच पर प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करेंगे.” उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार और निजी क्षेत्र के बीच यह साझेदारी राज्य में कौशल विकास और रोजगार सृजन के क्षेत्र में एक मील का पत्थर साबित होगी.

 

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: औद्योगिक इकाइयों की होगी कड़ी जांच, खनिज माफिया पर कार्रवाई की तैयारी – जिला टास्क फोर्स अलर्ट


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jhargram : जंगलमहल पहुंची डीएलएसए की टीम, कानूनी व सरकारी सहायता के लिए लोगों को किया जागरूक

झाड़ग्राम : जंगलमहल के दुर्गम इलाकों में लोगों तक कानूनी जानकारी पहुंचाने के उद्देश्य से बुधवार को गोपीबल्लवपुर में कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। झाड़ग्राम जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…

Spread the love

Muri :  छोटामुरी में श्रद्धा के साथ हुई भगवान गणेश की पूजा

मुरी : रिटायर कॉलोनी छोटामुरी में भक्तों ने श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की। पूजा का आयोजन कॉलोनी के अमृत लाल साव एवं रूपेश दादा की…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time