रांची: राज्य सरकार की अगली मंत्रिपरिषद् बैठक शुक्रवार, 20 जून को अपराह्न 4:00 बजे से आयोजित की जाएगी. यह बैठक झारखंड मंत्रालय (प्रोजेक्ट भवन) स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में संपन्न होगी.
मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इस बैठक में राज्य से जुड़े विभिन्न महत्त्वपूर्ण प्रस्तावों, योजनाओं और वित्तीय निर्णयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा.
झारखंडवासियों की नजर इस बैठक पर टिकी है. संभावित विषयों में रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, ग्रामीण विकास और औद्योगिक परियोजनाओं से संबंधित प्रस्ताव चर्चा में आ सकते हैं.
इसे भी पढ़ें : Jharkhand: मुख्यमंत्री की उपस्थिति में ‘TechBee’ कार्यक्रम को मिली हरी झंडी, HCL और शिक्षा विभाग के बीच हुआ समझौता
There is no ads to display, Please add some


















































