West Singhbhum: सारंडा के जंगलों में अवैध शराब पर कड़ी नकेल, 300 लीटर शराब नष्ट

पश्चिम सिंहभूम: गुवा थाना क्षेत्र में थाना प्रभारी नीतीश कुमार की अध्यक्षता में पुलिस कर्मियों द्वारा अवैध शराब के खिलाफ एक सघन अभियान चलाया गया. इस दौरान गुवा क्षेत्र के जाटाहंटिंग के जंगलों में महुआ से बनी अवैध शराब की जांच की गई.

300 लीटर जावा महुआ शराब नष्ट

जांच के दौरान 300 लीटर जावा महुआ शराब बरामद हुई, जिसे मौके पर ही नष्ट कर दिया गया. इसके अलावा अवैध शराब बनाने की भट्टी भी ध्वस्त कर दी गई. थाना प्रभारी नीतीश कुमार ने बताया कि सारंडा के जंगलों में निरंतर सघन अभियान चलाया जाएगा, जिससे महुआ से बनने वाली अवैध शराब का कारोबार करने वालों को पकड़ा जा सके और उनकी गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जाएगी.

नीतीश कुमार ने यह भी कहा कि अवैध शराब के कारोबार में शामिल अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और उन्हें कानून के दायरे में लाया जाएगा.

इसे भी पढ़ें : S.E. Railway के इस मंडल ने माल लदान में स्थापित किया नया कीर्तिमान, हुई 13 करोड़ की कमाई


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Santragachi : पुरी-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस के कोच से 42.680 किलो गांजा बरामद

बरामद मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत 21.34 लाख रुपये है सांतरागाछी : त्योहारों के मौसम से पहले ट्रेनों के जरिए मादक पदार्थों की अवैध तस्करी पर शिकंजा कसते हुए आरपीएफ…

Spread the love

Potka : रंभा कॉलेज ऑफ नर्सिंग में मनाया गया नौवां स्थापना दिवस

पोटका : रंभा कॉलेज ऑफ नर्सिंग में गुरुवार को नर्सिंग विभाग का नौवां स्थापना दिवस एवं विश्व फार्मेसी दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत और दीप…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time