West Singhbhum: शहीदों के बलिदान को सलाम, बच्चों ने रंग भरकर किया शहीदों को किया याद

गुवा: रविवार को जोहार गुवा सोशल क्लब द्वारा शहीद-ए-आजम भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु की शहादत को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए शहीद दिवस मनाया गया. इस अवसर पर मुखिया चांदमनी लागुरी और संगीत शिक्षक योगेंद्रनाथ त्रिपाठी ने शहीदों की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी.कार्यक्रम के दौरान बाल कलाकार कुमार आशुतोष ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया, जिससे शहीदों के प्रति श्रद्धा और सम्मान का वातावरण बन गया. उनके गीत ने माहौल को गमगीन कर दिया और सभी को शहीदों की कुर्बानियों को याद दिलाया.

रंग दे बसंती प्रतियोगिता

मौके पर बच्चों के लिए ‘रंग दे बसंती’ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इस प्रतियोगिता में बच्चों ने देशप्रेम से प्रेरित होकर शहीदों की तस्वीरों में रंग भरे. बच्चों ने अपनी कला और देशभक्ति को अद्भुत तरीके से प्रस्तुत किया, जो दर्शकों के दिलों को छू गया. गायक कलाकार संतोष बेहरा ने शहीदों के बलिदान को युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्रोत बताया. उन्होंने कहा कि हर देशवासी को “देश सर्वप्रथम” के आदर्श पर चलने की आवश्यकता है. उनका संदेश युवा वर्ग को प्रेरित करने वाला था.
इस अवसर पर मोहन गोप, अनिता चौधरी, अंजली नायक, संजय गोप, प्रियांशु बेहेरा, आयुष, सुनीता महापात्र, सुनीता गोप, शोभा और अन्य सदस्य भी उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें : Baharagora : संथाली भाषा ओल चिकिलिपि का वार्षिक परीक्षा छह केंद्रों पर संपन्न

Spread the love

Related Posts

Jadugoda : डोमजूडी में दो दिवसीय फुटबॉल टुर्नामेंट का समापन, बड़ा गोविंदपुर बीजेपी बना विजेता, उपविजेता बनी नरवा पहाड़ की कदमा फुटबॉल टीम

जादूगोड़ा : नरवापहाड़ स्थित डोमजुड़ी में वीर बयार खेरवाल सोसाइटी की ओर से आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल महाकुंभ का शनिवार को समापन हो गया. उक्त प्रतियोगिता में बड़ा गोविंदपुर बीजेपी…

Spread the love

BREAKING : हिदायतुल्लाह खान ने जान पर खतरे की आशंका जतायी, डीजीपी, जमशेदपुर एसएसपी व सरायकेला-खरसावां के एसपी को दी जानकारी

जमशेदपुर : झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता सह राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष हिदायतुल्लाह खान ने अपनी जान पर खतरे की आशंका जतायी. उन्होंने कहा कि कुछ आपराधिक प्रवृति…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *