objectionable कमेंट को लेकर महिलाओॆ ने कथावाचक अनिरुद्धचार्य के खिलाफ मोर्चा खोला, एसएसपी से शिकायत

मथुरा : कथावाचक अनिरुद्धाचार्य का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने महिलाओं पर गलत टिप्पणी की है, उन्होंने कहा कि पहले 14 साल की उम्र में शादी हो जाती थी तो लड़कियां परिवार में घुल मिल जाती थीं , अब लड़कियों की शादी 25 वर्ष की उम्र में होती है तो वे कहीं न कहीं मुंह मार चुकी होती हैं। इस विवादित बयान को लेकर महिलाओं ने एसएसपी से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा और अनिरुद्धाचार्य पर FIR दर्ज करने और सख्त से सख्त कार्यवाही करने की मांग की है। बार एसोसिएशन परिसर में जुटीं महिला अधिवक्ताओं ने ‘महिलाओं का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान’, ‘अनिरुद्धाचार्य माफी मांगो’, ‘नारी शक्ति का अपमान बंद करो’ जैसे नारे लगाते हुए अपना विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन के दौरान महिला अधिवक्ताओं ने कहा कि किसी भी धार्मिक मंच से इस प्रकार की भाषा न केवल निंदनीय है बल्कि यह महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाला है।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: भागवत कथा में भाव-विभोर हुए श्रोता, मयंक महाराज ने सुनाया श्रीराम जन्मोत्सव

Spread the love

Related Posts

Ram Navami : बाल मंदिर में संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन, जय श्री राम के नारों से गूंजायमान हुआ साकची

जमशेदपुर : लौहनगरी की सामाजिक एवं धार्मिक संस्था श्री श्री बाल मंदिर अखाड़ा द्वारा विराट 51वाँ रामनवमी महोत्सव का आयोजन साकची स्थित झंडा चौक में किया जा रहा है। इस…

Spread the love

Jhargram :  West Bengal में “सदगोप डेवलपमेंट बोर्ड” के गठन की घोषणा का समाज ने किया स्वागत, अभिनंदन सभा में CM का किया साधूवाद

झाड़ग्राम : राज्य के विभिन्न हिस्सों में समुदाय-आधारित विकास की मांग को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच एक महत्वपूर्ण सरकारी घोषणा ने कई समाजों में नई उम्मीद जगाई है। विशेष…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time