नियमों का उलंघन करने वालों को गुलाब का फूल देकर ट्रैफिक नियमों की जानकारी दी गई.
jamshepur : ट्रैफिक नियमों का पालन करवाने के लिए अनोखे अंदाज में जिला प्रशासन ने जागरूकता कार्यक्रम की शुरुआत की है, यह जागरूकता कार्यक्रम पुरे शहर में एक माह तक चलाया जाएगा, शुक्रवार को डीटीओ धनंजय कुमार, ट्रैफिक डीएसपी नीरज और एमभीआई सहित ट्रैफिक इंस्पेक्टर मनोज तिवारी ने लोगों को सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूक किया, इस कार्यक्रम में अधिकारियों के साथ यमराज भी सड़कों पर चल रहें थे, बिना हेलमेट पहने या फिर बिना सीट बेल्ट लगाए वाहन चलाने वालों को अधिकारियों के साथ यमराज भी लोगों को ट्रैफिक नियमों की जानकारी दें रहें थे,
इसे भी पढ़ें : बोकारो में दो फरवरी को हाफ मैराथन दौड़ होगी आयोजित, रजिस्ट्रेशन शुरू
आप का जीवन आप के परिवार के लिए बहुमूल्य है – डीटीओ
![]()
यमराज लोगों को समझा रहें थे कि अगर आप ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं करेंगे तो वे उनको अपने साथ लेकर मृत्यु लोक जाएंगे, इतना ही नहीं ट्रैफिक नियमों को उलंघन करने वालों को गुलाब फूल देकर ट्रैफिक नियमों की जानकारी दी जा रही थी. अधिकारियों ने कहा कि उनका मकसद ट्रैफ़िक नियम तोड़ने वालों से जुर्माना वसूलना नहीं है, बल्कि आप की जान माल की सुरक्षा जरूरी है, अधिकारी ने कहा कि जुर्माना वसूला जाता है ताकि आप ट्रैफिक नियमों का पालन करें और सुरक्षित रहें, आप का जीवन आप के परिवार के लिए बहुमूल्य है.
इसे भी पढ़ें : चाकुलिया में बाइक सवार ने सड़क किनारे खड़े व्यक्ति को मारा धक्का, दो लोग घायल