टुसू पर्व के बाद समिति का विस्तार कर अभियान शुरू किया जायेगा – सरदार
गम्हरिया : युवा संगठन केंद्रीय समिति की बैठक गम्हरिया में श्याम सिंह सरदार की अध्यक्षता में हुई. इसमें क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गयी. साथ ही योजनाओं में हो रही गड़बड़ी, विस्थापितों की समस्या, रोजगार, स्वास्थ्य, शिक्षा की समस्याओं के समाधान के लिए पहल करने का निर्णय लिया गया. सरदार ने कहा कि टुसू पर्व के बाद समिति का विस्तार कर अभियान शुरू किया जायेगा. बैठक में राम हांसदा, अनिल सोरेन, राजेश गोप, बबलू प्रधान, संजय गोराई, आशीष हांसदा, शंकर मुखी, संजय मंडल, शंकर मार्डी, देवाशीष प्रधान समेत स्थानीय युवा शामिल थे.
इसे भी पढ़ें : झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने की बाबा बैद्यनाथ की पूजा-अर्चना
There is no ads to display, Please add some



















































