जमशेदपुर : जमशेदपुर से सटे कपाली ओपी क्षेत्र में विवाद के बाद युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई. जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह गौस नगर निवासी 22 वर्षीय सब्बीर आलम का विवाद कुछ युवकों साथ हुआ, जिसके बाद कपाली स्थित रामू होटल के पास उन युवकों द्वारा सब्बीर आलम पर चाकू से हमला कर दिया. आनन फानन में परिजनों ने उसे स्थानीय नर्सिंग होम पहुंचाया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया. हालांकि परिजन उसे लेकर एमजीएम अस्पताल पहुंचे पर यहां भी जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया. परिजनों ने बताया कि सब्बीर कपड़े की दुकान में काम करता था. सब्बीर का विवाद सन्नू, अफरीदी, फरहान, तन्नी और अन्य युवकों के साथ हुआ था, जिसके बाद रामु होटल के सामने इन युवको द्वारा सब्बीर आलम पर चाकू से हमला कर दिया गया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.
इसे भी पढ़ें : Delhi : दिल्ली के बुराड़ी में चार मंजिला इमारत गिरी, दो लोगों की मौत
There is no ads to display, Please add some



















































