Gua : गुवा महिला समिति ने संगीत प्रशिक्षण परीक्षा का परिणाम किया घोषित

गुवा : गुवा महिला समिति द्वारा संचालित म्यूजिक ट्रेनिंग कार्यक्रम की परीक्षा नवंबर 2025 में आयोजित की गई थी, जिसका परिणाम बुधवार को घोषित किया गया। परीक्षा में संगीत प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे सभी बच्चों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अच्छे अंक हासिल किए। बच्चों की इस सफलता से अभिभावकों एवं समिति के सदस्यों में खुशी का माहौल देखा गया। बुधवार देर शाम गुवा स्थित सेल क्लब में आयोजित कार्यक्रम के दौरान गुवा महिला समिति की अध्यक्ष श्रीमती शालू कुमारी ने सफल छात्र-छात्राओं के बीच रिजल्ट कार्ड का वितरण किया। इस अवसर पर बच्चों को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित करते हुए आगे भी संगीत के क्षेत्र में निरंतर मेहनत करने की बात कही गई। कार्यक्रम में महिला समिति की अध्यक्ष शालू कुमारी के साथ सचिव जयश्री नंदकोलियर, गीता आनंद, श्वेता सिंहा, प्रवीण सुल्ताना एवं नीलम बंगा उपस्थित रहीं। वहीं संगीत प्रशिक्षकों में योगेंद्र त्रिपाठी एवं तापस दास भी मौजूद थे। कार्यक्रम में संगीत की शिक्षा प्राप्त कर रहे छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। समारोह के दौरान बच्चों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

इसे भी पढ़ें : Gua : गुवा में कंप्यूटर कक्षा का उद्घाटन, 45 युवाओं को मिलेगा कौशल विकास का लाभ

Spread the love

Related Posts

Chaibasa : पश्चिम सिंहभूम में भ्रष्टाचार चरम पर, झारखंड को अपराध, लूट व भ्रष्टाचार से मुक्त करना होगा : मंगल सिंह गिलुवा

चाईबासा (सिद्धार्थ पाण्डेय) : भाजपा वरीय नेत मंगल सिंह गिलुवा में साक्षात्कार में बताया कि 2014 में नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री बने तो महिलाओं, गरीबों, मजदूरों को चिंता की ।महिलाओं के…

Spread the love

Gua : बड़ाजामदा थाना क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर लगाम के लिए क्षेत्र में पुलिसिया सक्रियता बढ़ा दी गई है : वालेश्वर उराँव

गुवा : बड़ाजामदा ओपी प्रभारी वालेश्वर उरांव ने साक्षात्कार में बताया कि क्षेत्र में पुलिसिया सक्रियता पूरी तत्परता से बढ़ा दी गई है ।पुलिस अवैध समानों की गाड़ियों की घड़…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *