Silli : केनरा बैंक के 120 वें स्थापना दिवस पर 120 पौधे रोपे गए

रूडसेट संस्थान, सिल्ली में धूमधाम से मना बैंक का स्थापना दिवस

सिल्ली : श्री धर्मस्थल मंजूनाथेश्वर शिक्षण ट्रस्ट एवं केनरा बैंक द्वारा संचालित रूडसेट संस्थान, सिल्ली में केनरा बैंक के 120वें स्थापना दिवस के अवसर पर पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर 120 पौधे लगाए गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सिल्ली प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) अनिल कुमार, निदेशक संजीत कुमार, श्रीमती नेहा तिर्की, केनरा बैंक सिल्ली शाखा प्रबंधक,कृषि विकाश पदाधिकारी सिल्ली ब्लॉक उनके द्वारा पौधारोपण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि ने पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली बढ़ाने के महत्व पर प्रकाश डाला और सभी से अधिक से अधिक पौधारोपण करने की अपील की। इस अवसर पर रूडसेट संस्थान के निदेशक संजीत कुमार, ने संदेश दिया कि वृक्षारोपण से हमारा जीवन स्वस्थ और उम्र लम्बी होती है। मौके पर संस्थान के वरिष्ट संकाय अनिल कुमार, जगदीश महतो, दशरथ कुमार महतो, महेश रोहिदास, सुनील मुंडा, डीएसटी मेघा रॉय और सभी प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान सभी ने पौधों की सुरक्षा व देखभाल का संकल्प लिया।

इसे भी पढ़ें : Jharagram : युवती से छेड़छाड़ का आरोपित गिरफ्तार, भेजा गया जेल

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : झारखंड में व्यापार और उद्योग को मिलेगी नई दिशा, 1 अगस्त को जमशेदपुर में होगा ‘सिम्पोजियम 2026’

जमशेदपुर : फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज़ (एफजेसीसीआई) एवं सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (एससीसीआई) के संयुक्त तत्वावधान में 1 अगस्त 2026 को बिष्टुपुर स्थित चैंबर भवन…

Spread the love

Jamshedpur नरभेराम टीवीएस ने कर्मचारी का बकाया व फाइनल सेटलमेंट रोका,  चीफ लेबर कमिश्नर तक पहुंचा मामला

जमशेदपुर : साकची स्थित नरभेराम टीवीएस शोरूम में कार्यरत परसुडीह के मकदुमपुर मुंशी मुहल्ला निवासी प्रीतम कुमार सिन्हा ने प्रबंधन पर बकाया एवं फाइनल सेटलमेंट रोकने का आरोप लगाया है.…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time