Jadugora : सीआरपीएफ ग्रुप केन्द्र जादूगोड़ा में केरिपुबल का 88वां स्थापना दिवस सम्पन्न, शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

जादूगोड़ा : केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (केरिपुबल) का 88वां स्थापना दिवस आज सोमवार को ग्रुप केन्द्र, केरिपुबल, सासपुर ( जादूगोड़ा )में हर्षोल्लास, उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से केरिपुबल की गौरवशाली विरासत, वीरता, शौर्य, बलिदान, सेवा एवं राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना को स्मरण किया गया।

स्थापना दिवस समारोह का शुभारंभ अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर किया गया। रमेश कुमार, ( पुलिस उप महानिरीक्षक, ग्रुप केन्द्र जमशेदपुर) ने शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए राष्ट्र की सेवा में अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर जवानों को नमन किया। इसके उपरांत उन्होंने क्वार्टर गार्ड पर सलामी ली। इस अवसर पर विशेष सैनिक सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें अधिकारियों एवं जवानों को संबोधित करते हुए रमेश कुमार ने केरिपुबल के गौरवशाली इतिहास एवं राष्ट्र निर्माण में बल की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला।

उन्होंने कार्मिकों को कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन, समर्पण एवं उच्च मनोबल के साथ राष्ट्र सेवा के अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया। इसके पूर्व समारोह के दौरान सीआरपीएफ के वीर शहीदों की शहादत का स्मरण करते हुए  परिजनों को सम्मानित कर उनके प्रति कृतज्ञता एवं सम्मान व्यक्त किया गया। इस अवसर पर उपस्थित भूतपूर्व केरिपुबल कार्मिकों को भी सम्मानित किया गया। उनके द्वारा बल की सेवा में दिए गए अमूल्य योगदान एवं समर्पण को स्मरण करते हुए वर्तमान पीढ़ी के लिए उनकी सेवाओं को प्रेरणास्रोत बताया गया।

पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन

केरिपुबल के 88वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे CRPF@88 अभियान के तहत बच्चों में केरिपुबल की गौरवशाली विरासत एवं राष्ट्र सेवा की भावना के प्रति जागरूकता उत्पन्न करने के उद्देश्य से पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बच्चों ने उत्साह एवं उमंग के साथ बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी रचनात्मक प्रतिभा के माध्यम से केरिपुबल के शौर्य, साहस एवं राष्ट्र सेवा की भावना को रंगों में अभिव्यक्त किया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

दिनभर के कार्यक्रमों की श्रृंखला के पश्चात संध्या में भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। सांस्कृतिक संध्या में बच्चों, महिलाओं एवं केरिपुबल कार्मिकों द्वारा विभिन्न मनमोहक एवं रंगारंग प्रस्तुतियां दी गईं। देशभक्ति, भारतीय संस्कृति एवं केरिपुबल की गौरवशाली परंपरा से ओत-प्रोत प्रस्तुतियों ने उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया तथा पूरे वातावरण को उत्साह एवं उमंग से भर दिया। कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को रमेश कुमार, पुलिस उप महानिरीक्षक द्वारा सम्मानित किया गया।

इसे भी पढ़ें : Jadugora : डिवाइन मिशन स्कूल हितकू में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित, 21 छात्र व अभिभावक हुए सम्मानित


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : नेशनल लोक अदालत में रिकार्ड 310643 केस का निष्पादन, 36.93 करोड़ का मिला राजस्व

जमशेदपुर सिविल कोर्ट में 12 व घाटशिला अनुमंडल न्यायालय में चार बेंच का किया गया था गठन सस्ता, सुलभ व त्वरित न्याय का उचित मंच है लोक अदालतः डालसा सचिव…

Spread the love

Jamshedpur : गो-महिमा और संस्कारों से गूंजेगा जमशेदपुर, 18 से 20 सितंबर तक होगा श्री गो कृपा कथा महोत्सव

कुसुम कमानी ऑडिटोरियम में होगा तीन दिवसीय आयोजन, पूज्य संत गोपाल मणि जी महाराज करेंगे कथा का वाचन पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन, ध्यान फाउंडेशन (चाकुलिया) एवं श्री गोपाल परिवार…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time