पोटका : रंभा कॉलेज ऑफ नर्सिंग एंड फार्मेसी में मंगलवार को विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस वर्ष की थीम “लेट्स ब्रेक इट डाउन” रही। कार्यक्रम में प्रिंसिपल डॉ. किरण परवीन पांडेय एवं मानस कुमार मंडल ने हेपेटाइटिस की रोकथाम, समय पर जांच, सुरक्षित रक्त आधान, सुरक्षित इंजेक्शन, स्वच्छता और हेपेटाइटिस-बी टीकाकरण के महत्व पर प्रकाश डाला। असिस्टेंट प्रोफेसर रिया रुचि तिग्गा ने बीमारी के कारण, लक्षण, संक्रमण, उपचार व बचाव की जानकारी दी। बीएससी नर्सिंग द्वितीय सेमेस्टर की छात्रा अनीशा ने पावरपॉइंट प्रस्तुति के माध्यम से जागरूकता संदेश दिया। कार्यक्रम में बीएससी नर्सिंग एवं जीएनएम के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। अंत में सभी ने हेपेटाइटिस के प्रति जागरूकता फैलाने और स्वस्थ समाज के निर्माण का संकल्प लिया।
इसे भी पढ़ें : Potka : ब्रेन मलेरिया से मृत पांच मासूमों की स्मृति में लगा रक्तदान शिविर



















































