Deoghar: देवघर में साइबर गैंग का पर्दाफाश, 4 ठग गिरफ्तार

देवघर:  देवघर साइबर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से चार मोबाइल फोन और पांच सिम कार्ड बरामद हुए हैं। ये ठग फोन-पे यूजर्स और पीएम किसान योजना के लाभुकों को झांसा देकर ठगी किया करते थे।

एसपी सह डीआईजी अजीत पीटर डुंगडुंग को गुप्त सूचना मिली थी कि सारवां थाना क्षेत्र के दोरही जंगल में कुछ संदिग्ध युवक साइबर ठगी कर रहे हैं। सूचना के बाद इंस्पेक्टर संतोष गुप्ता और दारोगा अजय कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर छापेमारी की गई, जहां से चार ठगों को धर दबोचा गया।

गिरफ्तार आरोपी
मनोहर कुमार दास (गोयठाडीह, देवीपुर)
अनुप कुमार दास (गोयठाडीह, देवीपुर)
अमन कुमार दास (गोयठाडीह, देवीपुर)
अनिल कुमार दास (महुआडाबर, मधुपुर)

इस तरह करते थे ठगी
पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी तीन तरीकों से लोगों को ठगते थे:
फर्जी कस्टमर केयर व सरकारी पदाधिकारी बनकर – फोन-पे यूजर्स को कैशबैक का झांसा देते थे।
पीएम किसान योजना के लाभुकों को टारगेट कर – खाते अपडेट कराने या सहायता राशि दिलाने के नाम पर ठगी करते थे।
फर्जी एयरटेल पेमेंट बैंक अधिकारी बनकर – उपभोक्ताओं का कार्ड बंद कर देते थे और उसे चालू कराने के नाम पर एयरटेल थैंक्स ऐप के जरिए पैसे ऐंठते थे।

 

 

इसे भी पढ़ें : Jharkhand Liquor Scam: IAS विनय चौबे को मिली बेल, लेकिन फिर भी नहीं आ पाएंगे बाहर – जानिए वजह

Spread the love

Related Posts

जगन्नाथ महोत्सव : पंडित शैलेंद्र कुमार पाठक के शास्त्रीय गायन से समृद्ध हुई रांची की संगीत संध्या

रांची : पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग, झारखंड सरकार के तत्वावधान में सांस्कृतिक कार्य निदेशालय द्वारा आयोजित छह दिवसीय ‘जगन्नाथ महोत्सव’ के मंच पर मंगलवार को भारतीय शास्त्रीय…

Spread the love

Muri : जंतर-मंतर में छात्र आंदोलन पर पुलिस कार्रवाई निंदनीय- देवेन्द्र नाथ महतो

मुरी : लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष सह आंदोलनकारी छात्र नेता देवेन्द्र नाथ महतो ने नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों द्वारा किए जा रहे शांतिपूर्ण आंदोलन पर…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time