71st National Film Awards: शाहरुख, रानी और विक्रांत तीनो को पहली बार मिला राष्ट्रीय पुरस्कार, जानिए किसे किया Dedicate?

मुंबई:  बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान को अपने तीन दशक से अधिक लंबे फिल्मी करियर में पहली बार सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला है. उन्हें यह सम्मान साल 2023 की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘जवान’ में दमदार अभिनय के लिए दिया गया. यह पुरस्कार उन्होंने विक्रांत मैसी के साथ साझा किया, जिन्हें फिल्म ‘12वीं फेल’ में गहरी और सच्ची भूमिका के लिए बेस्ट एक्टर घोषित किया गया.

सम्मान मिलने के बाद शाहरुख ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो साझा किया जिसमें उनका हाथ प्लास्टर में नजर आया. उन्होंने भारत सरकार, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, पुरस्कार समिति, अपनी टीम, प्रशंसकों और परिवार को दिल से धन्यवाद दिया.

शाहरुख बोले – “ये पुरस्कार सिर्फ उपलब्धि नहीं, एक याद दिलाने वाला संकेत है”
वीडियो में शाहरुख ने कहा, “मैं कृतज्ञता और विनम्रता से भरा हुआ हूं. यह राष्ट्रीय पुरस्कार मेरे लिए सिर्फ एक ट्रॉफी नहीं, एक याद है कि जो मैं कर रहा हूं वह मायने रखता है. यह मुझे प्रेरित करता है कि मैं और मेहनत करूं, रचनात्मकता और सच्चाई से अभिनय करता रहूं. एक्टिंग एक जिम्मेदारी है – पर्दे पर सच दिखाने की जिम्मेदारी.”

निर्देशकों और टीम के लिए भी जताया आभार
शाहरुख ने ‘जवान’ के निर्देशक एटली सहित अपनी 2023 की सभी फिल्मों की टीम को धन्यवाद दिया. उन्होंने लिखा, “शुक्रिया राजू सर, शुक्रिया सिड, और खासकर एटली सर – आपकी टीम और आप पर भरोसे के लिए. आप सही कहते हैं, ‘मास’.” उन्होंने अपनी टीम को भी सलाम किया जो उनके सनकीपन और बेसब्री को झेलते हुए हर वक्त उनके साथ खड़ी रहती है.

परिवार का साथ और प्यार – किंग खान का सहारा
शाहरुख ने अपने परिवार को धन्यवाद देते हुए कहा कि यह पुरस्कार उनके बिना संभव नहीं था. “मेरी पत्नी और बच्चे – उन्होंने मुझे उस वक्त प्यार और देखभाल दी जब मुझे उसकी सबसे ज्यादा जरूरत थी. वे जानते हैं कि मेरा सिनेमा के प्रति जुनून मुझे उनसे दूर ले जाता है, फिर भी वो मेरे साथ हैं.”
वीडियो के अंत में शाहरुख ने अपने फैंस से कहा, “यह पुरस्कार आप सभी का है. मैं अपनी बाहें फैलाकर आपको गले लगाना चाहता हूं, लेकिन अभी एक हाथ ही काफी है. पॉपकॉर्न तैयार रखें, मैं जल्द ही थिएटर में वापसी करूंगा.”

 

विक्रांत मैसी का सपना हुआ पूरा
‘12वीं फेल’ में शानदार अभिनय के लिए विक्रांत मैसी को भी सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला. उन्होंने कहा, “एक 20 साल के लड़के का सपना सच हो गया. यह मेरे जीवन का सबसे बड़ा सम्मान है.” विक्रांत ने यह पुरस्कार समाज के हाशिए पर रह रहे उन लोगों को समर्पित किया जिन्हें अक्सर नजरअंदाज कर दिया जाता है. उन्होंने शाहरुख खान के साथ यह पुरस्कार साझा करना सौभाग्य बताया.

 

रानी मुखर्जी का 30 साल में पहला राष्ट्रीय सम्मान
‘मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे’ में अपनी अदाकारी के लिए रानी मुखर्जी को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार मिला. उन्होंने इसे अपने 30 साल के करियर की खास उपलब्धि बताया और कहा कि यह पुरस्कार वह दुनियाभर की माताओं को समर्पित करती हैं.

 

‘कटहल’ को मिला बेस्ट हिंदी फिल्म का सम्मान
साल 2023 में रिलीज हुई फिल्म ‘कटहल’ को सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म का नेशनल अवॉर्ड मिला. फिल्म की निर्माता और ऑस्कर विजेता गुनीत मोंगा कपूर ने कहा कि यह हर उस आवाज़ की जीत है जिसे सुना जाना चाहिए. उन्होंने सान्या मल्होत्रा की अभिनय प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने ‘महिमा’ के किरदार को जीवंत कर दिल जीत लिया.

 

इसे भी पढ़ें : National Film Awards : शाहरुख खान बेस्ट एक्टर और रानी मुखर्जी ने बेस्ट एक्ट्रेस का खिताब जीता

 

Spread the love
  • Related Posts

    Ramgarh : रामगढ़ में 8 फरवरी को 101 गरीब जोड़ों की भव्य शादी, तैयारियों में जुटे कार्यकर्ता

    हजारीबाग के सांसद मनीष जायसवाल के नेतृत्व में होने जा रहा ऐतिहासिक आयोजन रामगढ़ : आठ फरवरी को रामगढ़ के सिद्धू कान्हू मैदान में 101 गरीब, यतीम और असहाय जोड़ों…

    Spread the love

    Gua : नोआमुंडी में 30-31 जनवरी को 35वां फ्लावर एंड वेजिटेबल शो

    टाटा स्टील ओएमक्यू डिवीजन का आयोजन, आम जनता के लिए खुलेगा कार्यक्रम गुवा : नोआमुंडी स्थित एमई स्कूल ग्राउंड में 30 और 31 जनवरी 2026 को टाटा स्टील ओएमक्यू डिवीजन…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *