डीएसओ ने चंद्रपुरा के जन वितरण प्रणाली दुकान का किया औचक निरिक्षण, खाद्यान्न कालाबाजारी का मामला उजागर

 

 कार्डधारियों से प्राप्त शिकायत पर की गई कार्रवाई,छापेमारी टीम में बीडीओ एवं सीओ चंद्रपुरा रहे शामिल

 

बोकारोः राशन कार्डधारियों से लगातार मिल रही शिकायत पर संज्ञान लेते हुए रविवार को जिला आपूर्ति पदाधिकारी शालिनी खालखो ने चंद्रपुरा प्रखंड के घटियारी पंचायत के पिपराडीह स्थित जन वितरण प्रणाली दुकान (जविप्र)  औचक निरीक्षण किया. मौके पर बीडीओ एवं सीओ चंद्रपुरा समेत प्रखंड प्रमुख उपस्थित थे. निरीक्षण के क्रम में जविप्र डीलर मो. शमीम अहमद द्वारा आवंटन माह का मात्र 302 राशनकार्ड धारियों को ही खाद्यान्न वितरण किया गया था. जबकि 188 कार्डधारियों का खाद्यान वितरण नहीं किया गया था. बावजूद इसके जविप्र दुकान में मात्र 75 किलो चावल एवं 65 किलो गेंहू ही उपलब्ध था. खाद्यान्न कहां है, इसका जवाब जविप्र डीलर के पुत्र देने में असमर्थ रहे, उन्होंने बताया कि दुकान के अलावा अन्यत्र कहीं खाद्यान्न नहीं है. जबकि, तीन घंटे तक चले कार्रवाई में एक बार भी डीलर मो. शमीम अहमद दुकान पर उपस्थित नहीं हुए. वहीं  कार्डधारियों को निर्धारित मात्रा से कम खाद्यान्न वितरण का भी मामला उजागर हुआ. जांच के दौरान टीम ने 36 कार्डधारियों के खाद्यान्न उठाव का जांच किया. जिसमें 09 कार्डधारी ऐसे मिलें, जिन्हें खाद्यान्न वितरण निर्धारित मात्रा से कम किया गया था.

 

 

इसे पढ़ेः सामाजिक संस्था लोक समर्पण ने गरीबों के बीच कंबल बांटा

 

जिला आपूर्ति पदाधिकारी (डीएसओ) ने राशन वितरण में कालाबाजारी को लेकर डिलर की लाइसेंस को अगले आदेश तक के लिए निलंबित करने की कार्रवाई शुरू की है. जांच में मामला प्रकाश में आया कि 15 दिसंबर को खाद्यान्न जविप्र डीलर को उपलब्ध कराया गया जबकि 20 दिसंबर को डीलर द्वारा प्राप्त किया गया.  लेकिन डीलर द्वारा खाद्यान्न का वितरण 23 दिसंबर से शुरू किया गया. इस प्रक्रिया में डीलर द्वारा बेवजह विलंब किया गया है, जो गंभीर मामला बनता है.

 

इसे पढेः कोलकाता में टाटा अल्ट्रा 10 माइल मैराथन आयोजित

 

वहीं, दिसंबर माह में हुए आवंटन के विरूद्ध 1190 किलो चावल एवं 745 किलो गेहूं एवं नवंबर माह में आवंटित खाद्यान्न के विरुद्ध 984 किलो चावल एवं 658 किलो गेहूं  दुकान में उपलब्ध नहीं मिला. कुल 3,577 किलो खाद्यान्न  के कालाबाजारी का मामला है. डीएसओ ने मामले में जविप्र डीलर मो. शमीम अहमद के विरूद्ध स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज करते हुए लाइसेंस रद्द करने एवं दूसरे जविप्र से टैग करने का अनुशंसा सीओ सह प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को करने का निर्देश दिया है. वहीं दूसरी ओर  जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने प्रखंड सह अंचल कार्यालय समीप प्रखंड स्तरीय गोदाम का भी निरीक्षण किया. उन्होंने खाद्यान्न उठाओं करने वाले वाहनों में लगे जीपीएस की जांच की एवं स्टॉक पंजी का मिलान किया.

Spread the love

Related Posts

Jadugora : कमीशन के खेल में फंसा जल मीनार का निर्माण कार्य, संवेदक ने खड़े किए हाथ, बीडीओ ने 20 पंचायत सचिवों को किया शो कॉज

जादूगोड़ा : पोटका प्रखंड के दर्जनों पंचायतों में जल प्राप्ति योजना के तहत कराये जा रहे जल मीनार का निर्माण इन दिनों बंद है। जिसके कारण गर्मी के मौसम में…

Spread the love

Gua : किरीबुरू एवं सारंडा क्षेत्र में सीआरपीएफ ने चलाया पौधारोपण अभियान, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

गुवा : सीआरपीएफ की 26वीं वाहिनी के कमांडेंट राजीव रंजन के निर्देशन में डैट/26वीं सीआरपीएफ के द्वितीय कमान अधिकारी प्रकाश चन्द्र बादल के नेतृत्व में झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिला…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time